newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Debina Bonnerjee Pregnant: बेटी के जन्म के 4 महीने बाद ही फिर से प्रेग्नेंट हुईं देबिना, इस तरह शेयर की गुड न्यूज

Debina Bonnerjee Pregnant: देबिना ने अभी 4 महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में 4 महीने बाद ही दूसरे बच्चे की खबर से कपल के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के राम-सीता यानि की गुरमीत चौधरी और उनकी गॉर्जियस वाइफ देबिना बनर्जी के घर दोबारा किलकारी गूंजने वाली है। आपको बता दें कि देबिना ने अभी 4 महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में 4 महीने बाद ही दूसरे बच्चे की खबर से कपल के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। देबिना ने खुद अपने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी के रिपोर्ट के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति गुरमीत चौधरी और बेटी लियाना के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देबिना के हाथ में उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की सोनोग्राफी रिपोर्ट भी दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करते ही देबिना और गुरमीत को दोस्तों और फैंस से बधाइयां मिलने लगी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

दूसरी बार बनेंगी देबिना मां

आपको बता दें कि 35 साल की देबिना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति गुरमीत और बेटी लियाना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ये तीनों व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही देबिना ने अपने हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट पकड़ रखा है। दोबारा मां बनने की ख़ुशी देबिना के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। टीवी के इस मोस्ट पॉपुलर कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘कुछ फैसले पहले से तय होते हैं। इसे कोई भी बदल नहीं सकता है। यह सच में एक आशीर्वाद के जैसा है। हमें पूरा करने के लिए जल्दी ही कोई आने वाला है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

शादी के 11 साल बाद बनी मां

गुरमीत और देबिना के लिए प्रेग्नेंसी की ये खबर बेहद खास है, क्योंकि आपको बता दें कि टीवी के ये गॉर्जियस कपल शादी के 11 साल के लंबे इंतजार के बाद माता-पिता बने थे। अप्रेल 2022 में देबिना ने अपनी बेटी लियाना को जन्म दिया था।