newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjana Singh Latest Video: आखिर किससे मुजरा करवाने की बात कर रहीं हैं अंजना सिंह? वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Anjana Singh Latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मुजरा करने की बात करती हुई नजर आ रहीं हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अंजना ये क्यों कह रही हैं? क्या वो अपनी अगली फिल्म में मुजरा करने वाली है ?

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अंजना सिंह के लाखों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजना को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी हर दिन कुछ न कुछ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने एक रील वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें अंजना मुजरा करने की बात करती नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ऐसा क्यों कह रहीं हैं? चलिए बताते हैं विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह का रील वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मुजरा करने की बात करती हुई नजर आ रहीं हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अंजना ये क्यों कह रही हैं? क्या वो अपनी अगली फिल्म में मुजरा करने वाली है ? लेकिन नहीं दरअसल, अंजना ने एक ऑडियो पर रील वीडियो बनाकर पोस्ट की है।

एक्ट्रेस ने जिस ऑडियो पर रील बनाई है उसमे कहा गया है कि- ”अभी आपका वक़्त है नाच लीजिये, हमारे वक़्त में आप मुजरा करते नजर आएंगे” वीडियो में अंजना का टशन और स्वैग देखते ही बन रहा रहा है। बैकग्राउंड में बज रहा ”अंग्रेजी बीट” गाना अंजना के स्वैग में और भी चार चांद लगा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह का लुक

वीडियो में अंजना सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी है। माथे पर पल्लू, मांग में सिंदूर, आंखों में काजल, नाक में सोने की नथ, कानों में सोने की बालियां, ओठों पर गहरी लिपस्टिक, गालों को चूमती बालों की लटें, बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने अंजना सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि बता दें कि अंजना का ये लुक उनकी नई फिल्म का है। लेकिन फ़िलहाल एक्ट्रेस की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।