newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हॉस्पिटल के बाद अब कोर्टरूम में मिले दिल, karan-jennifer काले कोट में करेंगे रोमांस

Raisinghani vs Raisinghani: इन सभी का पहला डेली सोप “दिल मिल गए” में जेनिफर विंगेट( डॉक्टर रिद्धिमा), करण वाही (डॉ सिद्धांत) और करण सिंह ग्रोवर(डॉ अरमान) की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। रिद्धिमा का रोमांस पहले डॉ अरमान के साथ रहा था।

नई दिल्ली। टीवी पर एक बार फिर दिल मिल गए(Dill Mill Gayye) के किरदार सबका दिल धड़काने के लिए तैयार हैं लेकिन इस बार शो में थोड़ा ज्यादा रोमांस, तकरार, और नोकझोंक दिखने वाली है। जी हां एक बार फिर दिल मिल गए के सभी किरदार ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सभी नए शो, नई कहानी और नए लुक के साथ नजर आ रहे है और अभी से सीरीज ( Raisinghani vs Raisinghani ) का प्रोमो देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। तो चलिए डिटेल में शो के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Reem Sameer Shaikh (@reem_sameer8)

प्रोमो में दिखेगा नया रोमांस

जेनिफर विंगेट( Jennifer Winget New Show) , करण वाही( Karan Wahi  New Show) और रीम शेख स्टारर नई सीरीज रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी(Raisinghani vs Raisinghani) में दिखने वाले है। पहले इन सभी किरदारों को दिल मिल गए में हॉस्पिटल में डॉक्टरों की भूमिका में देखा गया था, जहां काम के साथ-साथ इन सभी के बीच भयंकर रोमांस भी देखने को मिला था, लेकिन अब जेनिफर विंगेट, करण वाही और रीम शेख कोर्ट में लड़ते दिख सकते हैं लेकिन ये तो तय है कि लड़ने के साथ-साथ कोर्ट रूम में रोमांस भी देखने को मिलेगा। खैर सालों बाद के साथ सभी किरदार एक ही शो में दिखने वाले हैं और इससे फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

जेनिफर और करण की केमिस्ट्री ने जीता था दिल

इन सभी का पहला डेली सोप “दिल मिल गए” (Dill Mill Gayye) में जेनिफर विंगेट( डॉक्टर रिद्धिमा), करण वाही (डॉ सिद्धांत) और करण सिंह ग्रोवर(डॉ अरमान) की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। रिद्धिमा का रोमांस पहले डॉ अरमान के साथ रहा था और दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इस सीरियल से करण और जेनिफर के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा  करण वाही (डॉ सिद्धांत) के साथ भी जेनिफर का रोमांस दिखाया गया है। अब नए शो से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब देखा होगा कि सीरीज फैंस के प्यार की कसौटी पर खरी उतरती है, या नहीं।