नई दिल्ली। पठान फिल्म का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है। कई दिन से पठान के टीज़र का दर्शक इंतज़ार कर रहे थे। आज वो इंतज़ार की घड़ी खत्म हुई और पठान फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है। 2 नवंबर एक बड़ी तारीख है जब शाहरुख खान का जन्मदिवस भी होता है। उनके घर के सामने तमाम लोगों का जमावड़ा होता है और उसकी के साथ उन्होंने आज पठान का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। पठान का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से सुर्खियां बटोर रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कि पठान टीज़र के रिलीज़ के बाद लोग क्या कह रहे हैं। क्या पठान का टीज़र सभी को पसंद आया है। कैसा लगा है पठान का टीज़र। जिस टीज़र का कई साल से इंतज़ार हो रहा था। शाहरुख खान का कई साल से इंतज़ार हो रहा था तो क्या वो धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ उतरे हैं या फिर नहीं यहां हम इसी बारे में बात करेंगे और लोगों का क्या कहना है वो भी बताएंगे।
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीज़र अच्छा है। दमदार एक्शन सीन हैं। लेकिन वो छाप छोड़कर नहीं जाता है। शाहरुख खान को हम एक रोमांटिक एक इमोशनल हीरो के तौर पर जानते हैं। उनके एक्शन सीन का होना नई और अच्छी बात है। लेकिन टीज़र में उनके एक भी रोमांटिक सीन का न होना अखरता है। वो शाहरुख जिसने अपने रोमांस से सभी को दीवाना बनाया है। वो शाहरुख जिसने अपनी इमोशनल एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाई आज वही शाहरुख खान सिर्फ एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि टीज़र में उतनी खराबियां नहीं हैं। लेकिन जब तक शाहरुख का वो चार्म नहीं आता है तब तक वो मज़ा नहीं आता है। खैर शाहरुख खान के पठान के टीज़र को देखने के बाद लोग इस बारे में क्या कह रहे हैं ये जान लेते हैं।
Apni kursi ki peti baandh lijiye…#PathaanTeaser OUT NOW! Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/eZ0TojKGga
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2022
शाहरुख खान के फैंस पठान के टीज़र को देखने के बाद काफी उत्साहित हैं और अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। पठान के टीज़र को देख कर एक यूजर ने लिखा है –
“मेरे रोंगटे खड़े हो गए जब शाहरुख खान ने कहा “ज़िंदा है”
I got goosebumps when SRK said “Zinda Hai” #PathaanTeaser pic.twitter.com/W6VvoNPNvn
— Don ⚡️ (@gurdeep_0701) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा की ये ब्लॉकबस्टर है।
YE BLOCKBUSTER HAI ????#PathaanTeaser is OUT Now:
THE KING IS BACK AND HOW ??#Pathaan #HappyBirthdaySRK ?
— Aavishkar (@aavishhkar) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा पठान टीज़र में वह सब कुछ था जो होना चाहिए था। विशाल, गतिशील, उग्र, मास बीजीएम और बादशाह SRK खुद बहुत जबरदस्त लुक में। एक्शन सीक्वेंस भी अच्छे लगे! शाहरुख़ को पर्दे पर सालों बाद वापस देखने को मिलता है, यह अपने आप में बहुत बड़ा है।
Pathaan teaser was everything it was meant to be. Huge, Dynamic, Fiery, Mass BGM and the king SRK himself in a very badass look. The action sequences looked good too! The fact that we get to see him back after years on screen is massive in itself.#PathaanTeaser #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/Yv3oNdhFSe
— p. (@iTheExcalibur_) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा है कि शाहरुख खान का स्वैग कभी कम होने वाला नहीं है।
Goosebumps – Goosebumps ?
SRK’s swag never gets old ?
It’s going to be Tsunami at the Box office! #PathaanTeaser pic.twitter.com/eGumNsCywb— Harsh Mishra.. (@iamharsh55) November 2, 2022
टीज़र को देखने के बाद कुछ यूजर ने उसे बेकार भी कहा है जिसमें से एक यूजर लिखते हैं “ये कौन सा शाहरुख खान है जो जॉन अब्राहम से डेढ़ फिट लम्बा लग रहा है असल वाला तो आधा फ़ीट छोटा है।
Yeh konsa #ShahRukhKhan hai jo john se dedh feet lamba lag raha? Asal wala to adha feet chhota he.#PathaanTeaser #Pathaan pic.twitter.com/l51oJjn7dq
— MASS? (@Freak4Salman) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है माउंटेन ड्यू का विज्ञापन देख रहे हैं।
Felt like watching mountain dew ad ??️
— badayi (@vyshhnavv) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा कि अच्छा है लेकिन काफी कुछ बाहर की फिल्मों से नकल किया हुआ लग रहा है।
Good one, but feels many scenes were adapted from Captain america The Winter Soldier.
Cg works & bgm ?
Engane nokkiyalum vivegam, beast, rrr nekkal better aanu
— Mithun GM (@MitzDreams) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा कि टीज़र बी ग्रेड मूवी की तरह लग रहा है।
Same B grade masala movie
— भारतवर्ष ?? (@Outspokenmallu) November 2, 2022
एक यूजर ने रेस फिल्म को याद करते हुए लिखा है कि उन्हें ये टीज़र अच्छा नहीं लगा क्योंकि वही एक्शन सीन हैं। एक्सप्रेसन भी अच्छे नहीं हैं।
Disappointing! Reminds me of Race 3. Espionage thriller with romance, Slow motion scenes, baritone dialogues, dance number, item songs with senseless action & wooden face expressionless John Abraham.
— The Legend?Balayya? (@JaihoBalaiyya) November 2, 2022
एक यूजर ने लिखा है कि यशराज की पिछली फिल्म शमशेरा बुरी तरह फ्लॉप हुई थी क्योंकि वो एंटी हिन्दू मूवी थी और अब अगला नंबर पठान का है।
The last @yrf film #Shamshera was shamelessly anti-Hindu. It was a super flop.
Next it is releasing #Pathan. https://t.co/fYR3SPpeLB
— Gems of Bollywood बॉलीवुड के रत्न (@GemsOfBollywood) November 2, 2022
पठान टीज़र का जिस तरह से लोगों को इंतज़ार था और जिस तरह से टीज़र को रिलीज़ किया गया भले ही टीज़र शाहरुख खान फैंस को पसंद आ रहा हो। लेकिन बहुत से दर्शकों को टीज़र पसंद नहीं आ रहा। ऐसे में कुछ दर्शक वो भी हैं जो फिल्म को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ उसी वही पुराना घिसा पिटा बता रहे हैं।