newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kriti Sanon: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची कृति सेनन, सादगी से जीत लिया फैंस का दिल

Kriti Sanon: कृति को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। जहां अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। इस मौके पर कृति एथनिक वियर में नजर आईं।

नई दिल्ली।बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की खुशी का ठिकाना नहीं है। होना भी नहीं चाहिए..क्योंकि एक्ट्रेस को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जो गया है। कृति को फिल्म मिली के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में एक सरोगेट मदर की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खासा कलेक्शन किया था।कृति के अलावा फिल्म गंगूबाई के लिए आलिया को भी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। अब खुशी को बरकरार रखते हुए कृति को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इस मौके पर एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

परिवार के साथ नजर आईं कृति

कृति को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। जहां अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। इस मौके पर कृति एथनिक वियर में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग का प्यारा सा सूट पहना था, जबकि उनकी बहन नूपुर सेनन स्काई ब्लू कलर के सूट में दिखीं। इस दौरान कृति ने पैपराजी को भी प्रसाद दिया और पैपराजी ने एक्ट्रेस को अवॉर्ड जीतने की बधाई दी। इस मौके पर कृति के साथ उनकी मां, बहन और पिता भी दिखें।


पोस्ट डालकर खुशी की जाहिर

कृति ने इससे पहले अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट डालकर लिखा था- यकीन नहीं हो पा रहा है, मैं खुद को चिकोटी काट रही हूं। जूरी को धन्यवाद, फैंस का आभार, जिन्होंने  मेरे प्रदर्शन को सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के योग्य समझा…। मेरी क्षमता पर विश्वास करने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। काम की बात करें तो कृति सेनन दो पत्ती, जी ले जरा, मीना कुमारी की बायोपिक, द क्रू और  शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल फिल्म में दिखने वाली हैं।