newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akanksha Dubey Last Song: सुसाइड के कुछ महीने बाद रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का ‘आरा के हवेली’, पवन सिंह के साथ दिवंगत एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके

Akanksha Dubey Last Song: दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह का एक गाना आया हैं। गाने की बात करें तो गाने का नाम ‘आरा के हवेली’ हैं। इस गाने में आकांक्षा बेहद प्यारी लग रही हैं। इस गाने  ‘आरा के हवेली’ को खुद पवन सिंह ने गाया हैं साथ ही फीमेल वाइस में अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं।

नई दिल्ली। दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भले ही इस दुनिया में अब नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं। एक्ट्रेस की बॉडी 26 मार्च को वाराणसी स्थित सारनाथ के एक होटल के कमरे में मिली थी। जिसके बाद से उनकी मौत की खबर ने पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। बॉडी मिलने के बाद उनकी मौत को सुसाइड का एंगल दिया गया था लेकिन बाद में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं और पूछताछ में जुटी हुई हैं। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद अब उनका एक गाना आया हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

दरअसल, दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह का एक गाना आया हैं। गाने की बात करें तो गाने का नाम ‘आरा के हवेली’ हैं। इस गाने में आकांक्षा बेहद प्यारी लग रही हैं। इस गाने  ‘आरा के हवेली’ को खुद पवन सिंह ने गाया हैं साथ ही फीमेल वाइस में अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। वहीं गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया हैं। गाने के रिलीज के कुछ घंटे बाद ही इसके व्यूज 8 लाख(खबर लिखे जाने तक) पहुंच गए हैं।

आकांक्षा ने किया जबरदस्त डांस

इस गाने के आने के बाद आकांक्षा के फैंस काफी खुश हैं। जहां एक तरफ आकांक्षा के इस गाने को देखकर उनके फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं वहीं दूसरी तरफ उनकी कमी आज पूरी इंडस्ट्री महसूस कर रहा हैं। आकांक्षा को इस गाने में देख हर किसी की आंखें नम है। आकांक्षा ने इस दौरान पर्पल कलर का क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है। आकांक्षा के डांस को देख यह बात तो साफ हैं कि आकांक्षा अच्छी सिंगर और एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी थी। प्रा फिल्म्स ने गाने की शुरुआत में आकांक्षा को श्रद्धांजलि भी दी हैं।