नई दिल्ली। अक्षरा सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा कई हिंदी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस ओटीटी सीजन वन में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा की लोकप्रियता अब सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सिमित नहीं है बल्कि एक्ट्रेस को पूरे देश से भरपूर प्यार मिलता है। एक्ट्रेस की लाखों की फैन फॉलोइंग है। अक्षरा का अध्यात्म और धर्म के प्रति भी काफी झुकाव देखने को मिलता है। ऐसे में अक्षरा ने एक बार फिर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!
View this post on Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह एक बार फिर जगतगुरू श्री रामभद्राचार्य स्वामी जी महाराज से मिलने पहुंची हैं, जिसकी फोटोज और वीडियोज एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षरा ने स्वामी जी के साथ कई फोटोज शेयर की है और जो वीडियो शेयर की है उसमें महाराज खिलखिलाते हुए अक्षरा के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस के साथ इन तस्वीरों में उनकी मां नीलिमा सिंह भी नजर आ रही हैं। अक्षरा जहां सफेद और ब्लू कलर की प्रिंटेड सूट में दिखाई दे रही हैं। जबकि उनकी मां नीलिमा सिंपल साड़ी पहने स्वामी जी के सामने हाथ जोड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं। अक्षरा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ”अद्भुत अविरल्क्षण, परम पूज्य जगतगुरू श्री रामभद्राचार्य स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद एक बार फिर से पाने का अवसर मिला” बता दें कि इससे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी अक्षरा सिंह रामभद्राचार्य स्वामी जी महाराज से मिलीं थी और उनका आशीर्वाद लिया था।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते 20 सितंबर को अक्षरा सिंह के गाने ”चिट्टा सूट” को रिलीज किया गया था। गाने को अमित उचाना और सुनिधी चौहान ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स दिलवाला ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है। अक्षरा सिंह गाने के वीडियो में अमित उचाना संग रोमांस करती नजर आ रही हैं।