newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh New Song: अक्षरा सिंह ने अपने पिता के लिए गाया ये भावुक गाना, सुनकर नम हो जाएंगी आपकी आंखें

Akshara Singh New Song: अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर से सरप्राइज दे डाला है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर से सरप्राइज दे डाला है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का सरप्राइज:

अक्षरा सिंह ने न सिर्फ अपने फैंस को बल्कि अपने पिता को भी एक बेहद खूबसूरत सा तोहफा दिया है। दरअसल बीते दिन फादर्स डे के अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने पिता को समर्पित एक गाना रिलीज किया। इस गाने के बोल हैं- ”छूना आसमां तेरे कन्धों पे चढ़ के, तूने बताया कैसे जीना बिना डर के… मेरी खातिर बोझ उठा के, मिलते हैं दुःख छिपा के… मेरे लिए मेरी जान हैं, मुस्कान हैं पापा… सबकुछ दिया, मेरे लिए भगवान है पापा”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


इस गाने के बोल बेहद ही प्यारे और इमोशनल हैं, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें भर आएंगी। अक्षरा सिंह ने इस गाने के ऑडियो को रिलीज किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक रील वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने पिता इंद्रजीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ ही अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”केवल मैं ही जानती हूं कि इस वीडियो को बनाते समय मैंने अपने इमोशंस को कैसे कंट्रोल किया, ईश्वर हर बेटी को आपके जैसे पापा दें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह का ये गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और हर कोई एक्ट्रेस पर प्यार लुटाता दिखाई दे रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ”लइकिन के तेवर” रिलीज किया है। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस की फ़िल्में ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” भी रिलीज किये जाएंगे। अक्षरा सिंह की फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।