newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan: दारू, पानी या नया टशन! आखिर गिलास को पैंट की जेब में क्यों छिपाते नजर आए सलमान खान?

Salman Khan: हाल ही में एक पार्टी में सलमान खान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। पार्टी में एंट्री लेते हुए एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। फैंस सलमान की हरकत को देखकर हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि कर क्या रहे हो भाई।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का स्टाइल स्टेटमेंट काफी पॉपुलर है। वो कुछ भी करते हैं तो फैंस के बीच स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। किसी भी पेज-3 पार्टी में सलमान हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होते हैं। हाल ही में एक पार्टी में सलमान खान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। पार्टी में एंट्री लेते हुए एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। फैंस सलमान की हरकत को देखकर हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि कर क्या रहे हो भाई। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने आखिर ऐसा किया क्या है।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी पार्टी में एंट्री करते है। सलमान खान गाड़ी से उतरते हैं और मीडिया उन्हें घेर लेती है। सलमान के हाथ में एक गिलास है जिसमें कुछ है..। सलमान मीडिया को देखते ही गिलास को छिपाकर बड़े ही स्टाइल से अपनी पॉकेट में रख लेते हैं। जिसके बाद वो पैपराजी को खूब सारे पोज देते हैं। अब गिलास में क्या ये नहीं पता लेकिन सलमान को गिलास छिपाने की जरूरत क्यों पड़ी। सलमान खान का ये वीडियो देखकर फैंस कंफ्यूज है कि आखिरी गिलास में था क्या।


फैंस ने पूछे भाईजान से सवाल

फैंस सलमान से सवाल कर रहे हैं कि ग्लास में आखिर था क्या। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा-वोडका या gin टॉनिक…क्या पी रहे थे सलमान भाई। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- गिलास में ऐसा क्या था जो मीडिया के सामने आते ही छिपाना पड़ गया। यूजर्स हैरान हैं कि सलमान खान ने ऐसा क्यों किया। कोई-कोई यूजर्स तो इसे भी सलमान भाई का टशन और स्टाइल बता रहे हैं।काम की बात करें तो सलमान की टाइगर-3 ,कभी ईद कभी दीवाली और भाईजान फिल्म अभी पाइपलाइन में हैं।