नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के फैंस की कमी नहीं है। सिंगर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकाबू हो जाते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और लगभग रोजाना कोई न कोई वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी पोस्ट को लेकर नहीं बल्कि उनके कार्यक्रम में हुए बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के कार्यक्रम में लोगों ने जमकर बवाल किया और कुर्सियों और स्टेज के साथ तोड़फोड़ भी की। बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि अक्षरा को कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा।
लोगों ने फेंके पत्थर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरअसल अक्षरा जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में पहुंची थी जहां उन्हें लाइव परफॉर्म करना था।अक्षरा के साथ हर-हर शम्भू’ फेम अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थी। स्टेज पर एक्ट्रेस जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गाना गा रही थी। तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और प्रशासन भीड़ को काबू नहीं कर पाया। देखते ही देखते बवाल तेज हो गया और गुस्साए लोगों ने स्टेज पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
View this post on Instagram
लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा लेकिन तब तक हालात काबू से बाहर हो गए थे। गुस्से में अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर ही चली गई। जिसके बाद MLA रमेश मिश्रा ने स्टेज से लोगों के प्रति नाराजगी जताई और शो को बीच में ही खत्म कर दिया।
#Jaunpur: बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में अराजक तत्वों ने स्टेज पर फेंके पत्थर तोड़ी कुर्सियां। अक्षरा सिंह को बीच मे छोड़ कर जाना पड़ा प्रोग्राम। MLA रमेश मिश्रा ने मंच से जताई नाराजगी। pic.twitter.com/VJZzRG2MmA
— Asvani pathak (@AsvaniPathak) November 3, 2022
खेसारी लाल के कार्यक्रम में भी हुआ था बवाल
बता दें कि कल ही खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भी जमकर बवाल हुआ था। भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। गुस्साए लोगों ने स्टेज और 2000 से ज्यादा कुर्सियां तक तोड़ डाली थी। खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम बिहार के नवादा में रखा गया था। इस कार्यक्रम में झारखंड और गया से भारी तादाद में फैंस आए थे। कार्यक्रम में कुछ राजनीतिक लोग भी शामिल हुए थे।