newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 22 october 2022:आरोही का पर्दाफाश करने के लिए अक्षरा करेगी प्लान तो काव्या को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगा अर्जुन

TV Serials Update 22 october 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग आरोही और नील के तिलक की तैयारियां कर रहे हैं। अक्षरा और मनीष तिलक में जाने से मना कर देते हैं। अक्षरा को आरोही का प्लान पता चल गया है कि वो वकील से कोई पेपर्स बनवा रही है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी अभिमन्यु को लेकर आरोही का हाथ मांगने आती है। जिसके बाद दोनों का तिलक फिक्स हो जाता है। वहीं कुंडली भाग्य में काव्या के स्कूल में आतंकियों ने हमला कर दिया है और ये बात अर्जुन को पता चल जाती है। वो सीधा काव्या के स्कूल पहुंचता है।

 

आरोही का पर्दाफाश करने के लिए अक्षरा करेगी प्लान

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग आरोही और नील के तिलक की तैयारियां कर रहे हैं। अक्षरा और मनीष तिलक में जाने से मना कर देते हैं। अक्षरा को आरोही का प्लान पता चल गया है कि वो वकील से कोई पेपर्स बनवा रही है। आरोही का पर्दाफाश करने के लिए तैयार हो कर अक्षरा बिरला हाउस पहुंचती है। वहीं बिरला हाउस में भी तिलक से कोई खुश नहीं है। अक्षरा को आते देख सभी हैरान हो जाते हैं।सबको लगता है अक्षरा तिलक में शामिल होने के लिए आई है लेकिन वो आरोही का पर्दाफाश करने के लिए बिरला हाउस जाती है। तभी अक्षरा को पता चलता है कि अभिमन्यु नींद की दवाएं लेता है। ये सच जानकर उसका दिल टूट जाता है। अब देखना होगा कि कैसे आरोही का सच सबके सामने लाती है।

जान जोखिम में डालेंगे प्रीता-अर्जुन

वहीं कुंडली भाग्य में स्कूल में बच्चों की किडनैपिंग की खबर मीडिया पर आ जाती है जिसके बाद प्रीता और अर्जुन काव्या को बचाने के लिए पहुंचते हैं। पुलिस दोनों को अंदर नहीं जाने देती है इसलिए प्रीता स्कूल के पीछे वाले दरवाजे से अंदर आ जाती है। अर्जुन भी उसके साथ-साथ रहता है। जिसके बाद बाहर ऋषभ और पूरा लूथरा परिवार पहुंच जाता है और पुलिस वालों से सवाल करता है। पृथ्वी भी अंदर फंसा होता है। उधर अंदर काव्या और बच्चे मिलकर आतंकियों की आंखों में चॉक का पाउडर डालकर भागने में कामयाब हो जाते हैं। अब देखना होगा कि क्या प्रीता और अर्जुन काव्या को बचा पाएंगे।