नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी-2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के नए पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। नए पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिख रहे हैं। एक्टर के माथे पर भस्म और सिर पर जटाएं हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी का नया लुक भी जारी हुआ है, जिसमें वो काफी सिंपल अवतार में नेता बने दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म के टीजर के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म का पोस्टर भले ही रिलीज हो गया है लेकिन पोस्टर को देखकर यूजर्स काफी नाराज हैं। वो क्यों, आइए जानते है।
भगवान शंकर के अवतार में दिखे अक्षय कुमार
ओएमजी-2 के पोस्टर में एक्टर भगवान शिव के अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट में भी एक्टर ने भगवान विष्णु का रोल प्ले किया था। अब भगवान शंकर के रूप में एक्टर को देखकर फैंस बौखला गए हैं और उन्हें खुलकर चेतावनी दे रहे हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स ने बहुत कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। यूजर्स का कहना है कि अगर इस फिल्म में भी हिंदू- देवी देवताओं का मजाक बनाया गया, तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सोशल मीडिया पर एक्शन कुमार ट्रोल हो रहे हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- उम्मीद करता हूँ कि इस फिल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि आदिपुरुष की तरह इसमें हमारे भगवान का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।
उम्मीद करता हूँ कि इस फ़िल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा।
फ़िल्म के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ!— Nitish Tiwary (@poetnitish) July 3, 2023
आदि पुरुष से सीखने की कोशिश करना
— Mitra Prakash (@MitraPrakash5) July 3, 2023
Phir hinduon ka majak bnayega ye aadmi or hum dhekte rahenge pic.twitter.com/4sKYQAMcnj
— Naks..! (@oyenakss) July 3, 2023
एक अन्य ने लिखा- फिर हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाएगा ये आदमी और हम देखते रह जाएंगे।एक दूसरे यूजर ने लिखा-क्या omg के दूसरे भाग में भी शिवलिंग का अपमान करवाओगे ? आश्चर्य की बात हैं किसी भी संघी की भावनाएं आहत नहीं हुई ।
Please don’t make fun of our Hindu gods ??
It’s a request
— Dr Nimo Yadav (@niiravmodi) July 3, 2023
दूध मंदिर में नही गरीबो को बांटो… वाला ज्ञान दिया तो @manojmuntashir से पूछ लेना…आजकल भगत भिगो भिगो के मारते है।
— Ashok Choudhary (@Ipc_ashok) July 3, 2023
क्या omg के दूसरे भाग में भी शिवलिंग का अपमान करवाओगे ? आश्चर्य की बात हैं किसी भी संघी की भावनाएं आहत नहीं हुई ।https://t.co/P9olYBsE03
— Nadeem Ram Ali ?? (@NadeemRamAli) July 3, 2023
गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आ रही हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ फिल्म गदर-2 भी रिलीज होगी, जिसमें एक बार फिर सनी और अमीषा की धमाकेदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी है।