newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Koffee With Karan 8: रणबीर के ”टॉक्सिक पार्टनर” कहलाने पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, कहा- ”दुनिया में इतने…”

Koffee With Karan 8: इस बार करण के शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर ने एंट्री की। जहां इनदोनो ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान आलिया ने उस बात पर भी रिएक्ट किया जब लोगों ने रणबीर कपूर को ”टॉक्सिक पार्टनर” कहा था। तो आइए जानते है आलिया ने क्या कहा! विस्तार में…

नई दिल्ली। कॉफी विद करण सीजन 8 का लेटेस्ट एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इस बार करण के शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर ने एंट्री की। ननद-भाभी की इस जोड़ी ने करण के शो में जमकर धमाल मचाया। जी हां, जैसा कि आप जानते हैं रणबीर कपूर करीना के कजिन हैं। इस हिसाब से आलिया रिश्ते में करीना की भाभी लगती हैं और इस बार फेमस कपूर खानदान की ये दो हसीनाएं कॉफी विद करण में पहुंची। जहां इनदोनो ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान आलिया ने उस बात पर भी रिएक्ट किया जब लोगों ने रणबीर कपूर को ”टॉक्सिक पार्टनर” कहा था। तो आइए जानते है आलिया ने क्या कहा! विस्तार में…

क्या बोली आलिया भट्ट

बीते दिनों रणबीर कपूर को लेकर आलिया भट्ट के दिए ”लिपस्टिक स्टेटमेंट” के बाद एक्टर की जमकर आलोचना हुई थी। उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था और ”टॉक्सिक पति” होने का टैग भी दिया गया था। अब इस कॉन्ट्रोवर्सी पर आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण में अपनी चुप्पी तोड़ी है। आलिया ने करण के एक सवाल पर कहा- ”मुझे लगता है बहुत सारी चीज़ें बेवजह ही उठा ली जाती हैं। वो जो पूरी कंट्रोवर्सी सिर्फ एक वीडियो की वजह से हुई थी जो मैंने बोली भी किसी और संदर्भ में थी। मेरी टीम ने मुझे कहा कि ये वीडियो अब किसी और ही दिशा में जा रहा है। इस पर मैंने कहा – ठीक है जाने दो। क्योंकि वो तो हमेशा हर वक़्त ही कुछ न कुछ कहते हैं। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ, जब कई सीरियस आर्टिकल इसपर आने लगे, जिनमें रणबीर को ”टॉक्सिक शख्स” बताया जा रहा था।

दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं…

आगे आलिया ने कहा ये सब देखकर मैं यही सोच रही थी कि- ”सच में ! दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं, जिन पर बात की जा सकती है। लेकिन उस बारे में बात हो रही है जिसमें मेरी पूरी बात का ही गलत मतलब निकाल लिया गया है। मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा कि लोग जैसा रणबीर को समझते हैं वो वैसा बिलकुल भी नहीं है। वो लोगों की सोच से एकदम अलग है।”

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, कुछ समय पहले वोग इंडिया ने आलिया भट्ट का एक मेकअप हैक वीडियो शेयर किया था। जिसमें आलिया ने कहा था कि वो ज्यादातर न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं। फिर उन्होंने बताया था कि वो लिपस्टिक लगाती हैं फिर रणबीर उनको उसे पोछने के लिए कहते हैं। वो पोंछ देती हैं। क्योंकि रणबीर को उनके लिप्स के नेचुरल कलर ही पसंद है। आलिया के इस स्टेटमेंट के बाद लोगों ने रणबीर को कंट्रोलिंग और टॉक्सिक पार्टनर का टैग देना शुरू कर दिया और अभिनेता को खूब ट्रोल किया गया।

करीना कपूर ने अमीषा पटेल को लेकर कही बड़ी बात

इसके बाद करण जौहर ने शो में आलिया के साथ आईं करीना कपूर खान से पूछा कि आप गदर 2 की पार्टी में क्यों नही गई? आपकी और अमीषा की एक हिस्ट्री रही है? आप “कहो न प्यार है” करने वाली थी, फिर आपने नहीं की और वो अमीषा ने की… इस पर करीना ने जवाब दिया कि- ”मैं शहर में नहीं थी और अगर कुछ हिस्ट्री है तो वो ये कि उनकी फिल्म ग़दर 2 ने हिस्ट्री क्रिएट की है। मैं वो फिल्म जरूर देखना चाहूंगी।” फिर करीना ने करण के ”कहो न प्यार है” वाले सवाल पर कहा कि- ”फ़िल्में भाग्य से मिलती हैं। जो भाग्य में होता है हम वही करते हैं।” करीना की इस बात पर आलिया और करण दोनों ही अपनी सहमति जताते नजर आए।