newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt : रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने पर आलिया को हुई टेंशन, सोशल मीडिया पर की जल्द ठीक होने की कामना

Alia Bhatt : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद से उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी उनके लिए काफी चिंतित हैं।

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद से उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी उनके लिए काफी चिंतित हैं। आलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने रणबीर के जल्द ठीक होने की कामना की है। उनकी इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के लव बर्ड्स आजकल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी थे। ऐसे में रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने से आलिया को भी संक्रमण का खतरा हो गया। जिससे बचने के लिए उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया।

ranbir kapoor alia

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा, ”हम जिस चीज से गुजरते हैं, उसी से आगे बढ़ते हैं।” आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसे में आलिया भट्ट और पूरी ब्रह्मास्त्र टीम के लिए चिंता की बात है क्योकि ये सभी साथ मिलकर फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन कर रहे हैं।

alia bhatt

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी थी कि रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर ये जानकारी देते हुए लिखा, ”रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वो दवाईयां ले रहे हैं और वो ठीक हो रहे हैं। वो होम क्वारंटाइन में हैं और सभी एहतियात बरत रहे हैं।”

आपको बता दें कि नीतू कपूर खुद भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। पिछले साल दिसंबर में वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उस समय वो चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रही थीं। अब रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके और आलिया के फैंस परेशान हो गए हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बॉलिवुड के कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर के अलावा संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी, कृति सैनन, वरुण धवन, नीतू कपूर, हर्षवर्धन राणे जैसे कई कलाकार इस महामारी की चपेट में आ गए चुके हैं।