newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KK Passes away: मशहूर सिंगर KK का कोलकाता में निधन, 53 साल में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया दुख

KK Passes away: पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।”

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। केके के नाम मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ का निधन हो गया है। वह 53 साल के थे। कोलकाता में वो एक कर्न्सट करने गए थे। बताया जा रहा है कि कर्न्सट करने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वो मंच पर ही गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती न्यूज के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वहीं केके निधन की खबर आने के बाद राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही उनके निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस दुख जता रहे है।

पीएम मोदी ने जताया दुख-

मशहूर सिंगर केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।”

अमित शाह ने जताया दुख-

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सिंगर केके निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”श्री कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यूँ अचानक उनके देहावसान की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। अत्यंत दुःखद… केके एक प्रतिभाशाली व प्रभावशाली गायक थे, उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।”

सहवाग ने शोक व्यक्त किया-