newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Ambani Son’s Wedding: बालों में गजरा, डायमंड नेकलेस और पिंक साड़ी पहन नीता अंबानी लगीं बला की खूबसूरत, दिखा रॉयल अवतार

Anil Ambani Son’s Wedding: वेडिंग में अंबानी परिवार के अलावा सभी रिश्तेदार झूमते-गाते दिखे।अनमोल और कृशा की शादी में बॉलीवुड से तमाम स्टार्स ने शिरकत की। वेडिंग में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा, फैशन डिजाइनर संदीप खोसला,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य सुप्रिया सुले. पिंकी रेड्डी समेत कई स्टार्स शामिल हुए।

नई दिल्ली। 20 फरवरी को अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी और कृशा शाह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की बहुत सारी खूबसूरत फोटोज तेजी से सामने आ रही हैं। दूल्हा बने अनमोल और खूबसूरत दुल्हन कृशा की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। दोनों दूल्हा और दुल्हन बने बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। शादी के दिन अनमोल लाइट ग्रे कलर की शेरवानी में सजे थे। वहीं कृशा लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। दूल्हा-दुल्हन के अलावा सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का लुक चर्चा में है। अपने भतीजे की शादी में नीता अंबानी अलग ही लुक में नजर आईं। हर कोई नीता के इस लुक का दीवाना हो चुका है।

रॉयस लुक में नजर आईं नीता अंबानी

अनमोल और कृशा की शादी में नीता अंबानी पिंक कलर की रॉयल साड़ी में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने हैवी गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना था। नीता अंबानी की साड़ी पर काफी महीन एब्राइडरी हो रखी थी। अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए नीता ने बालों का जूडा बनाकर उसपर गजरा लगाया। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग पहने। मेकअप की बात करे तो उनका मेकअप काफी लाइट था उन्होंने हाथों में शानदार डायमंड के कंगन भी पहने हुए थे जो उनके लुक पर चार-चांद लगाने का काम कर रहे थे। ओवरऑल नीता अंबानी का लुका काफी ग्रेसफुल था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinky Reddy (@pinkyreddyofficial)


शादी में लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता

इस बात में कोई शक नहीं है कि अंबानी परिवार की शादियां कितनी ग्रैंड होती हैं।वेडिंग में अंबानी परिवार के अलावा सभी रिश्तेदार झूमते-गाते दिखे।अनमोल और कृशा की शादी में बॉलीवुड से तमाम स्टार्स ने शिरकत की। वेडिंग में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा, फैशन डिजाइनर संदीप खोसला,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य सुप्रिया सुले. पिंकी रेड्डी समेत कई स्टार्स शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S (@shwetabachchan)


शादी में टीना अंबानी और नीता अंबानी लहंगे-साड़ी में नजर आईं। नीता अंबानी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जबकि टीना अंबानी लाल रंग के सुर्ख लहंगे में नजर आईं। सोशल मीडिया पर श्वेता नंदा और पिंकी रेड्डी ने शादी से जुड़ी तमाम फोटोज को शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EventTow (@event.tow)