newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bappi Lahiri: बप्पी लहरी के निधन से गम में अमिताभ बच्चन, गायक के साथ अपनी इस मुलाकात को किया याद

इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से मैं काफी सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके दिए गाने हमेशा याद किए जाएंगे। इन गानों को आज की जनरेशन भी बड़े मजे के साथ सुनती और गुनगुनाती है।’

नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हर शख्स सदमे में है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी उनके निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने बप्पी लहरी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, कि ‘बप्पी लहरी ने उनकी फिल्मों को जो गाने दिए हैं, दशकों बाद भी उन्हें खुशी से याद किया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, बप्पी के निधन से मैं सदमे में और हैरान हूं। असाधरण प्रतिभा के धनी म्यूजिक डायरेक्टर नहीं रहे। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से मैं काफी सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके दिए गाने हमेशा याद किए जाएंगे। इन गानों को आज की जनरेशन भी बड़े मजे के साथ सुनती और गुनगुनाती है।’

Bappi Lehari on Sa Re Ga Ma Pa Li'l Champs 3

उन्होंने बप्पी लहरी के साथ अपनी पुरानी बातचीत को भी याद करते हुए बताया, कि ‘बप्पी को सक्सेस का जबरदस्त सेंस था। एक बार जब वो दोनों मुंबई लौट रहे थे और लंदन के ‘हीथ्रो एयरपोर्ट’ पर थे, तब उन्होंने कहा था कि, ‘आपकी ये फिल्म बहुत सफलता पाएगी और मैंने जो गाने दिए हैं, इन्हें भी सालों तक याद किया जाएगा’, वो सही थे.. उनके घर, रिहर्सल्स और बहुत अच्छे अनुभव भी सीख देने वाले हैं। धीरे-धीरे सभी छोड़कर चले जाते हैं।‘

Bappi Lahiri 1

बता दें, बप्पी लहरी का निधन 15 फरवरी की रात मुंबई में हुआ था। 17 फरवरी को लॉस एंजेलिस से उनके बेटे के आने के बाद आज यानि 17 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया।