newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, बताया घर में घुसा कोरोना

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसी के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों संग हमेशा जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चमगादड़ के उनके कमरे में घुसने की बात की जानकारी लोगों को दी।

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसी के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों संग हमेशा जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चमगादड़ के उनके कमरे में घुसने की बात की जानकारी लोगों को दी।

Amitabh Bacchan

अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज!!! इस घंटे की बड़ी खबर..एक चमगादड़, हां एक चमगादड़ अभी-अभी मेरे कमरे में घुस आया। जलसा के तीसरे माले पर, जहां हम सभी बैठकर गपशप कर रहे थे। इससे पहले इस इलाके या मेरे घर या कमरे में पहले कभी नहीं देखा!!! और हमारा ही घर मिला उसे! कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा! उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त!!!”

अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों संग कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, “हे भगवान।”

अहाना कुमरा लिखती हैं, “हे ईश्वर! कृपया सावधानी से रहिए।” अभिनेता रोहित रॉय ने लिखा, “यह खतरनाक है।”