newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrapali Dubey: माता रानी की भक्ति में डूबी आम्रपाली दुबे, नवरात्रि के पहले दिन शेयर की मां जगदम्बा की खूबसूरत वीडियो

Amrapali Dubey Wishes Navratri to Fans: इससे पहले आम्रपाली हाल ही में माता रानी के दर्शन करने के लिए निकली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्शन की खूबसूरत फोटोज भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने जीवदानी माता,मुंबादेवी माता के दर्शन, महालक्ष्मी माता के दर्शन और भगवान बाबुलनाथ के दर्शन किए थे

नई दिल्ली। आज नवरात्रि का पहला दिन है और देश में कलश स्थापना के साथ माता रानी की पूजा की जा रही है। जहां बात माता रानी की होती है, वहां भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कैसे पीछे रह सकती हैं। एक्ट्रेस असल जिदंगी में भी बहुत धार्मिक हैं और माता के भजन गाती हैं। आम्रपाली दुबे ने अनोखे अंदाज में फैंस को नवरात्रि की बधाई दी है और प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कि आम्रपाली ने कैसे मां भगवती की आराधना की है।


आम्रपाली ने दी फैंस को शुभकामनाएं

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टा पर मां भगवती की आरती की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पंडित जी मां भगवती की आरती कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-नवरात्रि के पहले दिन की आप सभी को शुभकामनाएँ.. माँ जगदम्बा की कृपा हम सब पर हमेशा बनी रहे….जय माई। फैंस भी आम्रपाली को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- माता रानी आप पर सदा कृपा बनाए रखे। एक अन्य ने लिखा- जय माता दी। पोस्ट पर आपको माता का जयकारा लगाते फैंस मिल जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Anara Gupta (@anaraguptaactress)


माता रानी के दर्शन करने पहुंची थी आम्रपाली

इससे पहले आम्रपाली हाल ही में माता रानी के दर्शन करने के लिए निकली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्शन की खूबसूरत फोटोज भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने जीवदानी माता,मुंबादेवी माता के दर्शन, महालक्ष्मी माता के दर्शन और भगवान बाबुलनाथ के दर्शन किए थे और उनकी फोटो भी डाली थी। एक्ट्रेस अक्सर धार्मिक यात्रा पर जाती-रहती हैं। बता दें कि आज नवरात्रि के साथ-साथ हिंदू नववर्ष भी है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से आज से नया साल शुरू हुआ है। अब इस साल के शादी-ब्याह की तारीख सामने आ जाएगी।