newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना 36वां जन्मदिन, सुशांत की बहन ने किया विश

टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शनिवार को अपना 36वां जन्दमिन मनाया। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) और खास दोस्त नजर आएं। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शनिवार को अपना 36वां जन्दमिन मनाया। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) और खास दोस्त नजर आएं। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात ये है कि उनके बर्थडे पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अंकिता को विश किया है।

ankita lokhande2

अपने सेलिब्रेशन की वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो तीन जन्मदिन के केक, फूलों के गुलदस्ते, गुब्बारे और म्यूजिक और मौजूद लोगों के साथ नजर आ रही है। उनका यह वीडियो देख अब तक बधाइयां दी जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अपनी बर्थडे पार्टी में अंकिता गोल्डन शाइनिंग आउटफिट में नजर आईं। जिसमें वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं। वीडियो में अंकिता डबल लेयर केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके दोस्त उनके लिए जोश के साथ बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

श्वेता सिंह ने किया विश

अंकिता ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”शुभकामनाएं और सपने।” इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।