newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Case: आर्थर रोड जेल में बंद हुए आर्यन खान, संजय दत्त और अजमल कसाब भी काट चुके हैं सजा

Aryan Khan Case: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल के लिए दाखिल की गई अर्जी खारिज हो गई है। क्रूज पार्टी ड्रग्स मामले में आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 8 अक्टूबर को इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई की गई, जहां इनकी बेल की याचिका खारिज कर दी गई है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल के लिए दाखिल की गई अर्जी खारिज हो गई है। क्रूज पार्टी ड्रग्स मामले में आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 8 अक्टूबर को इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई की गई, जहां इनकी बेल की याचिका खारिज कर दी गई है। जिसके बाद इन्हें आर्थर रोड जेल में ले जाया गया है। आर्यन के साथ बाकी के 8 आरोपी भी मामले में जेल भेजा गया है। हालांकि, सभी को बैरक नंबर 1 में पांच दिन के लिए क्वारनटीन में रखा गया है। इसके साथ ही आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपी जेल के रूल्स फॉलो करेंगे और जेल का खाना ही खाएंगे। आर्यन खान को मुंबई की सबसे पुरानी जेल में भेजा गया है। बता दें कि आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इस जेल में कई बड़े और काफी पुराने कैदी बंद भी हो चुके हैं।

Sanjay Dutt

साल 1993 बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त को इसी जेल में बंद किया गया था। उन्हें बैरक नंबर 10 में रखा गया था। यह ‘अंडा’ सेल के काफी नजदीक बताया जाता है। बता दें कि ‘अंडा’ सेल में अबू जिंदल को रखा गया था।

वहीं पाकिस्तान के आतंकवादी अजमल कसाब को भी इसी जेल में बंद किया गया था। साल 2008 में मुंबई में हुए अटैक में शामिल था। कसाब पर करीब 166 लोगों की जान लेने का आरोप लगाया गया था, वहीं करीब 600 लोग इस दौरान चोटिल हुए थे। कसाब को यरवाड़ा सेंट्रल जेल, पुणे में नवंबर 2012 में फांसी दी गई थी।

मुस्तफा डोसा भी 1993 बम ब्लास्ट केस में एक कॉन्विक्ट थे, जिन्हें आर्थर जेल में ही रखा गया था। वहीं साल 2017 में उन्होंने यहां हार्ट अटैक की वजह से दम तोड़ दिया था। छोटा राजन, एक अंडरवर्ल्ड डॉन हैं, जिसे आर्थर जेल में रखा गया था, और इसके बाद तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जिनपर 70 केस हैं, जिसकी सुनवाई चलती रहती है।