newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Divyanka Tripathi: खतरों के खिलाड़ी 13 में ट्विस्ट लाने के लिए केपटाउन के लिए रवाना हुई दिव्यंका त्रिपाठी, पोस्ट साझा कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

Divyanka Tripathi: दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने कार के पास खड़े होकर एक फोटो साझा किया है। इस फोटो में दिव्यंका त्रिपाठी कुछ सूटकेश के साथ दिख रही है। अभिनेत्री साउथ अफ्रीका जा रही है। एक्ट्रेस येलो और ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही है जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही है।

नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड है। शो में इस बार काफी फन होने वाला है। हालांकि, शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरु हो चुकी है। शो में आपको कई सितारें दिखाई देंगे। खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट भी समय-समय पर अपनी वीडियो पोस्ट करते रहते है। जिससे साफ पता चलता है कि वह शो को कितना एन्जॉय कर रहे है। अब ऐसे में इस शो में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है और ये ट्विस्ट कोई और नहीं बल्कि दिव्यंका त्रिपाठी लेकर आने वाली है।

दिव्यंका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए पहुंची

दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने कार के पास खड़े होकर एक फोटो साझा किया है। इस फोटो में दिव्यंका त्रिपाठी कुछ सूटकेश के साथ दिख रही है। अभिनेत्री साउथ अफ्रीका जा रही है। एक्ट्रेस येलो और ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही है जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस फोटो को शेयर कर दिव्यंका ने लिखा आपको यह बताने के लिए उत्साहित हूं…खतरों के खिलाड़ी 13 को एक छोटा सा ट्विस्ट देने के लिए केप टाउन के लिए उड़ान भर रही हूं। अपने प्यार को मेरे साथ ले जाना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किया रिएक्ट

दिव्यंका के इस पोस्ट पर उनके पति विवेक दहिया ने कमेंट करते हुए लिखा आपको अभी से याद कर रही हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा शिव को ऑल द बेस्ट विश कर के आना। तीसरे यूजर ने लिखा हम रोहित शेट्टी के साथ केप टाउन में फिर से दिव्यंका त्रिपाठी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते है। वहीं एक यूजर ने लिखा आप एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका आ रहे हो लेकिन मैं उसी देश में होते हुए भी आपसे नहीं मिल पाऊंगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपसे मिलना हमेशा से मेरा सपना रहा है। मैं कैसे कामना करता हूं कि केकेके एक ऐसे क्षेत्र में हो रहा था जहां मैंने आपके पास आने और आपसे मिलने के लिए थोड़े पैसे का इस्तेमाल किया होता। लेकिन मैं बाकी भगवान पर छोड़ दूंगा। शायद अभी नहीं लेकिन भविष्य में हम जरूर मिलेंगे। आई लव यू दिव्यंका और मैं आशा करता हूं कि आप रेनबो राष्ट्र में एक बार फिर से अपने प्रवास का आनंद लेंगे।