मनोरंजन
Ameesha Patel: उफ्फ…46 की उम्र में गदर की सकीना की अदाएं हैं जानलेवा, कभी भोली-भाली लड़की बन जीता था सबका दिल
Ameesha Patel: दरअसल अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर स्टाइलिश गॉगल्स भी लगा रहे हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्म देने वाली अमीषा पटेल भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गदर में भोली-भाली लड़की का किरदार निभाने वाली अमीषा 46 साल की उम्र मे हद से ज्यादा बोल्ड हो गई है जिन्हें देखने के बाद आप खुद शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। अमीषा ने बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर एक सुपर हॉट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस का हुस्न देख फैंस आहें भरने को मजबूर हो गए हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर स्टाइलिश गॉगल्स भी लगा रहे हैं। एक्ट्रेस हॉट बिकिनी पहन पूल में उतरी दिख रही हैं। बता दें कि अमीषा बहरीन में छुट्टियां सेलिब्रेट कर रही हैं और वहीं से उन्होंने ये सुपरहॉट तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस के टोन्ड फिगर की तारीफ भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने अपने तरीके से वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस ओएमजी, सुपर हॉट, सुपर सेक्सी जैसे कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो को मिल रहे जबरदस्त लाइक्स
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि अमीषा पटेल बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉबी देओल, सनी देओल, ऋतिक रोशन समेत कई कलाकारों के साथ काम किया है। हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्मों से काफी दूर हैं और प्राइवेट इवेंट्स में नजर आती हैं। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था लेकिन चुनाव के मैदान में एक्ट्रेस को खास सफलता नहीं मिली थी।