newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टाइगर श्रॉफ के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर से आया उनकी मां आयशा को गुस्सा, अब बताई सच्चाई

Tiger Shroff FIR Rumour: इस खबर को लेकर मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने भी इस खबर को लिखा था। वहीं से यह पोस्ट वायरल हुई थी।

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) और दिशा पाटनी(Disha Paatni) को लेकर एक खबर खूब वायरल हुई थी कि, इन दोनों पर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर शिकायत दर्ज हुई है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर इस कदर रफ्तार पकड़ी कि, अब इनकी मां आयशा श्रॉफ काफी गुस्से में हैं। हालांकि इस खबर को लेकर उन्होंने लोगों को इस खबर के पीछे सच भी बताया है। बता दें कि बुधवार को सामने आई कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ बिना किसी सही कारण के सार्वजनिक स्थान पर घूमने को लेकर महामारी नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस खबर को लेकर मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने भी इस खबर को लिखा था। वहीं से यह पोस्ट वायरल हुई थी। हालांकि विरल भयानी के पोस्ट को पढ़कर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ(Ayesha Shroff) ने तुरंत रिएक्ट भी किया।

Tiger Shroff

भयानी की पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने कमेंट किया कि, ‘आपके फैक्ट्स गलत हैं। दोनों घर आ रहे थे और पुलिस ने सिर्फ उनका आधार कार्ड चेक किया था। उनपर FIR होने की कोई भी खबर नहीं है। वो दोनों ऐसे समय में घूमने में इंट्रेस्टेड नहीं है। प्लीज कुछ भी कहने से पहले अपने तथ्य जरूर चेक कर लें, थैंक्यू।’

tiger disha

इसके अलावा जब एक यूजर ने भी टाइगर पर निशाना साधा तो आयशा ने कमेंट किया कि टाइगर ने कई जरूरतमंदों को खाना दिया है, लेकिन इस बारे में किसी ने नहीं बताया क्योंकि टाइगर खुद इस बात का शो ऑफ नहीं करना चाहता। वैसे बता दें कि FIR की सच्चाई सामने आने के बाद विरल भयानी ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है।