newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

SSR Birth Anniversary: बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे मनाया था आखिरी जन्मदिन

SSR Birth Anniversary: ​​आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है जो आज भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके फैंस के बीच वो आज भी जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है।

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है जो आज भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके फैंस के बीच वो आज भी जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत की। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह ने मुंबई में अपने ही फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। सुशांत की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सुशांत का अचानक इस दुनिया से चले जाना उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार से ही की। जिसके बाद वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। इंजीनियरिंग के बाद सुशांत ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।

sushant

कैसा था सुशांत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने पहली बार 2008 में टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वो जी टीवी के हिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ में नजर आए। इस सीरियल के जरिए सुशांत सिंह घर-घर में मशहूर हो गए। पवित्र रिश्ता में सुशांत के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थी। जिसके बाद उन्होंने अपना रुख बॉलीवुड की ओर मोड़ लिया और एक के बाद एक हिट फिल्म बनाई। उन्होंने 2013 में ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने पीके, एमएस धोनी, केदारनाथ, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी शानदार फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

sushant fi

कैसे मनाया था आखिरी जन्मदिन

सुशांत सिंह राजपूत ने अपना आखिरी जन्मदिन 21 जनवरी, 2020 को अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ में सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना भी की थी।