newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Paresh Rawal: बाबूराव को फैंस ऐसे कर रहे बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की आई बाढ़

Happy Birthday Paresh Rawal: परेश रावल (Paresh Rawal) के फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालें उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस उनपर बने मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज परेश रावल (Paresh Rawal) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी है और उन्होंने जितने भी किरदार अब तक निभाए हैं वो आज भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। फिर चाहे वो ‘हेरा फेरी’ में बाबूराव गणपतराव आप्टे की भूमिका हो या वेलकम में डॉक्टर घुंघरू हो। तीन दशकों से भी ज्यादा समय से वो लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।

Paresh Rawal

परेश रावल उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने सोशल मीडिया को कई मीम्स दिए। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालें उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस उनपर बने मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।