newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IIFA Awards 2022: हनी सिंह के गले में छिपकली देख उड़े फैंस के होश, पूछा- किस ब्रांड का नेकलेस पहना…

IIFA Awards 2022: दरअसल हनी सिंह IIFA अवॉर्ड्स में अतरंगी अवतार में देखे गये। जहां वो सोने की छिपकली को अपने गले में पहनकर आए। छिपकली की शेप का बना ये नेकलेस काफी यूनिक और अतरंगी है

नई दिल्ली। IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है और स्टार्स रेड कार्पेट और स्टेज पर  अपना जलवा दिखा रहे हैं। काफी टाइम बाद पंजाबी सिंगर और रेपर हनी सिंह को IIFA अवॉर्ड्स में देखा गया। जहां वो बिल्कुल ही अलग ही अवतार में दिखे। हनी सिंह को दोबारा स्टेज पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। उन्होंने स्टेज पर अपने धमाकेदार गानों से ऑडियंस को नाचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि सिंगर की परफॉर्मेंस से ज्यादा उनका लुक चर्चा में बना हुआ है। IIFA अवॉर्ड्स में हनी सिंह कुछ ऐस पहनकर पहुंचे कि देखने वालों की आंखें फटी रह गई।

हनी सिंह का अजीबोगरीब अवतार

दरअसल हनी सिंह IIFA अवॉर्ड्स में अतरंगी अवतार में देखे गये। जहां वो सोने की छिपकली को अपने गले में पहनकर आए। छिपकली की शेप का बना ये नेकलेस काफी यूनिक और अतरंगी है। इस लुक को देखकर फैंस भी काफी हैरान है और इस फैशन के मजे भी ले रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये नेकलेस जारा का है क्या..। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सोने की छिपकली..WOW। एक यूजर ने लिखा- कौन सा गृह कमजोर होने पर सोने की छिपकली पहनी जाती है भाई। इसी तरह के फनी कमेंट्स से इंस्टाग्राम पोस्ट भरा हुआ है। जिन्हे पढ़कर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


हनी सिंह ने छुए एआर रहमान के पैर

बता दें कि हनी सिंह बैक-टू-बैक अपने 10 गाने रिलीज करने के लिए तैयार हैं। सिंगर ने IIFA के स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी जिसमें वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर ने अचानक ही सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान  के पैर छू लिए और कुछ मिनट तक उनके पैरों में गिरे रहे। ये नजारा देखकर सबकी आंखें नम हो गई। सिंगर का ये अंदाज सबको पसंद आया। गौरतलब है कि आईफा से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड स्टार्स मस्ती करते दिख रहे हैं।