newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BB OTT: इस बीमारी से जूझ रही हैं शमिता शेट्टी!, शो में किया खुलासा, कहा- नहीं खा सकतीं नॉर्मल खाना

BB OTT: बात करें गेम की तो, इस हफ्ते शो से शमिता शेट्टी के साथ ही उर्फी जावेद नॉमिनेट हुए हैं। शमिता इस बार शो में अच्छा खेल रही हैं। वो पहले भी शो में आकर गेम को छोड़ चुकी हैं ऐसे में इस बार वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में चर्चा का पात्र बनीं शमिता ने अपनी मेडिकल कंडीशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शमिता ने कहा कि उन्हें कोलिटिस (Colitis) की समस्या है। जिसके कारण से वो साधारण खाना नहीं खा सकती। शमिता ने अपने मेडिकल कंडीशन का खुलासा बिग बॉस के घर में अक्षरा सिंह के साथ हुई उनकी लड़ाई के बाद किया। दरअसल, बीबी ओटीटी के एक एपिसोड में शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। अक्षरा कंटेस्टेंट्स से अच्छे से खाना ना मिलने की वजह से नाराज थीं। अक्षरा को जब इस बारे में पता चला कि शमिता ने सदस्यों को ग्लूटेन-फ्री ग्रेन्यूल्स नहीं खाने को कहा है, तो वे नाराज हो गईं।

shamita

ओटीटी बिग बॉस हाउस में खासतौर पर शमिता शेट्टी और नेहा भसीन के लिए ग्रेन्यूल्स भेजा गया है। जिसके बाद शमिता और अक्षरा के बीच ग्लूटेन-फ्री ग्रेन्यूल्स को लेकर तकरार बढ़ी और इसे लेकर दोनों के बीच बहसबाजी भी हुई। बहसबाजी के बाद अक्षरा की बातों से चिढ़ी शमिता शेट्टी ने बताया कि उन्हें कोलिटिस की समस्या है, ऐसे में वो नॉर्मल खाना नहीं खा सकती। इस बीच अक्षरा ने शमिता पर डोमिनेट करने का आरोप भी लगाया। बता दें, कोलिटिस आंतों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें बड़ी आंत में सूजन और जलन की शि‍कायत देखने को मिलती है।

shamita

हालांकि दोनों की लड़ाई तो कुछ देर बाद खत्म हो जाती है लेकिन अक्षरा की नाराजगी खत्म नहीं होती। अक्षरा लड़ाई के बाद शमिता की नकल उतारती है साथ ही उनके चलने की भी नकल उतारती हैं। इस दौरान मूस जट्टाना, प्रतीक सेजपाल, उर्फी जावेद, निशांत इस नजारे का लुफ्त उठाते दिखें। बात करें गेम की तो, इस हफ्ते शो से शमिता शेट्टी के साथ ही उर्फी जावेद नॉमिनेट हुए हैं। शमिता शेट्टी इस बार शो में अच्छा खेल रही हैं। वो पहले भी शो में आकर गेम को छोड़ चुकी हैं ऐसे में इस बार वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।