newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

B’day Vijayta Pandit: पहली फिल्म से स्टार बनीं विजयता पंडित, लेकिन इस वजह से चौपट हुआ करियर  

B’day Vijayta Pandit: विजयता जब फिल्म इंडस्ट्री में आई ही थी, तब उनके को-स्टार रहे कुमार गौरव के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। फिल्मी पर्दे पर किए गए काम को लेकर इस जोड़ी की चर्चा होती थी। इससे ज्यादा बॉलीवुड गलियारों में इनके अफेयर के चर्चे भी कम नहीं थे। यह तो सभी जानते हैं कि कुमार गौरव अपने दौर के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे।

नई दिल्ली। 80 के दशक में आई फिल्म लव स्टोरी से स्टार बनी विजयता पंडित आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि विजयता पंडित काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन वह उन हस्तियों में शामिल थी जिन्होने अपनी पहली डेब्यू फिल्म से ही रातों-रात अलग पहचान बना ली थी। बताया यह भी जा रहा है कि अभिनेत्री ने 40 साल बाद एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर ली है। विजयता पंडित नामी संगीतकार जोड़ी जतिन पंडित और ललित पंडित की बहन हैं। विजयता ने दिवंगत संगीतकार और गायक आदेश श्रीवास्तव से शादी की है। विजयता जब फिल्म इंडस्ट्री में आई ही थी, तब उनके को-स्टार रहे कुमार गौरव के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। फिल्मी पर्दे पर किए गए काम को लेकर इस जोड़ी की चर्चा होती थी। इससे ज्यादा बॉलीवुड गलियारों में इनके अफेयर के चर्चे भी कम नहीं थे। यह तो सभी जानते हैं कि कुमार गौरव अपने दौर के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे।

कुमार गौरव संग अफेयर के बाद करियर ठप

राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए फिल्म ‘लव स्टोरी’ का निर्माण किया था। यह फिल्म काफी सुपरहिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कुमार गौरव और विजयता पंडित के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि राजेंद्र कुमार को एक बहू के रूप में विजयता स्वीकार नहीं थी। उन्होंने कुमार गौरव के लिए विजयता को रिजेक्ट तक कर दिया था।

हालांकि कुछ सालों बाद विजयता ने अपने और कुमार गौरव के रिश्तो को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। जहां उन्होंने बताया कि ‘लव स्टोरी’ के बाद कुमार गौरव के साथ फिल्में न करने के अपने फैसले पर आज बेहद पछताती हैं। अपने रिश्ते को लेकर विजयता ने कहा था- देखिए, मेरा बेटा अब बड़ा हो गया है। जो बीत गया सो बीत गया और मैं अब इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं।