नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘बेलबॉटम’ में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड है। फैंस के लिए फिल्म से अक्षय समेत कई स्टार्स के लुक पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिसे लोगों ने पंसद भी किया है। देर रात इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें एक्टर्स की परफॉर्मेंस, म्यूजिक और विजुअल्स सभी ने फैन्स का दिल जीता लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों को हैरान किया वो था एक्ट्रेस लारा दत्ता का प्रधानमंत्री लुक जिसने सबको चौंका दिया।
Really ? I watched trailer 2 times and I knew right now on twitter that #Indiragandhi‘s role is done by @LaraDutta mam. I want to to know who is make up artist? Its completely unbelievable .@akshaykumar#BellBottom#LaraDutta#BellBottomTrailer pic.twitter.com/BOxo5Y3hl6
— आशुतोष त्रिपाठी (@Ashuk2431) August 3, 2021
लारा दत्ता का प्रधानमंत्री लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लारा दत्ता का लुक देख फैंस को चर्चा का मुद्दा मिल गया है। सोशल मीडिया पर लारा के इस लुक को लेकर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। देखते ही देखते लारा ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगी है। लारा को इस लुक को देख लोग मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते नहीं थक रहें। जिस तरह से मेकअप आर्टिस्ट ने प्रोस्थेटिक्स के इस्तेमाल से लारा का मेकअप किया है उसे एक नजर में पहचान पाना मुश्किल लग रहा है।
#LaraDutta looks like Indira Gandhi…
Does #BellBottom made on any political plot? pic.twitter.com/bhZdJble9R— Time is Precious!!Use it Wisely!! (@iamKLVR) August 3, 2021
एक यूजर ने लिखा, “लारा दत्ता, इंदिरा गांधी की तरह नजर आ रही हैं. क्या बेलबॉटम किसी पॉलिटिकल प्लॉट पर आधारिक है?”
एक और यूजर ने लारा के इस लुक के लिए मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ की है
OMG!! She’s #LaraDutta ??
What a makeup!!! @LaraDutta #BellBottomTrailer #BellBottom pic.twitter.com/JUeTbrPTSJ— Aavishkar Gawande (@aavishhkar) August 3, 2021
Make-up Artist indeed deserves a National Award. #BellBottomTrailer #LaraDutta #BellBottom pic.twitter.com/1SV8Rkat5s
— ???.⋆☁️ (@ekdilrubahai) August 3, 2021
आपको बता दें, ये फिल्म ‘बेटबॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 3डी फॉर्मेट भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को रणजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।