newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Kili Paul: कौन हैं हिंदी गानों पर डांस करने वाले तंजानिया के किली पॉल, जिन्हें भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित

Who is Kili Paul:इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। भारत में आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा जैसे कई अभिनेता उन्हें फॉलो करते हैं। किली पॉल अपने आपको इंस्टाग्राम पर डांसर और कंटेंट क्रियेटर बताते हैं, उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी वायरल वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर वायरल हो जाता है। इन दिनों भी कुछ ऐसे ही एक नाम और चेहरा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विदेशी लुक और हिंदी गानों पर डांस करता हुए एक युवक भारत में सबका चहेता बन गया है, युवक का नाम है किली पॉल। किली पॉल बॉलीवुड के गानों पर लिप्सिंग के चलते भारत में काफी मशहूर हो गए हैं। किली पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं, लेकिन राज वो भारत के लोगों के दिलों पर कर रहे हैं।


किली को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया ने किया सम्मानित 

उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अब किली पॉल को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया है। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय ने किली पॉल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल अक्सर बॉलीवुड गानों पर लिप्सिंग कर वीडियो शेयर करते रहते हैं। बिनाया प्रधान ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज तंजानिया में एक खास दिन था। जहां मशहूर तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने वीडियो के लिए लोकप्रिय भारतीय फिल्मी गीतों पर लिप्सिंग करने के लिए लाखों दिल जीते हैं।

kili

सोशल मीडिया पर किली पॉल की पॉपुलेरिटी

अब ज़रा सोशल मीडिया पर किली पॉल की पॉपुलेरिटी पर भी नज़र डाल लीजिए, इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। भारत में आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा जैसे कई अभिनेता उन्हें फॉलो करते हैं। किली पॉल अपने आपको इंस्टाग्राम पर डांसर और कंटेंट क्रियेटर बताते हैं, उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी वायरल वीडियो पोस्ट किए गए हैं। भारतीय उच्चायोग के हाथों सम्मान पाने के बाद पॉल ने भी इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि, ”भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.” फिल्म ‘शेरशाह’ के गीत ‘रातां लंबिया’ के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो पिछले साल सुर्खियों में था। इस वीडियो में वह अपनी बहन नीना पॉल के साथ नजर आए।