newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Golla Birthday Gifts: भारती ने बेटे के बर्थडे गिफ्ट का किया unboxing, लग्जरी गाड़ी समेत मिले कई महंगे तोहफे

Golla Birthday Gifts: भारती ने सभी गिफ्ट को अपने बेटे गोले के साथ खोले और लोगों का धन्यवाद भी किया। लक्ष्य को लोगों ने काफी महंगे और उपयोगी गिफ्ट दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि गोला सारे गिफ्ट को देखकर काफी खुश हुआ। भारती ने पहला गिफ्ट खोलकर दिखाया जिसमें लाल रंग की कार हैं वहीं दूसरे गिफ्ट में डोरेमॉन हैं।

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पॉवर कपल में शुमार हैं दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों एक बच्चे के माता-पिता हैं। इस साल 3 अप्रैल को भारती और हर्ष के बेटे गोला यानी लक्ष्य लिंबाचिया का जन्मदिन था। गोले का यह पहला बर्थडे था, जिसे काफी धूमधाम के साथ मनाया गया था। गोले के बर्थडे पर कई सितारों ने शिरकत ली थी। जय भानुशाली, माही विज, कपिल शर्मा, शहनाज गिल ने शिरकत लिया था। सितारों बर्थडे पार्टी में अपने बच्चों को भी लेकर आए थे। अब इसी बीच भारती सिंह ने अपने बच्चे के बर्थडे गिफ्ट्स को ओपन करते हुए एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो 10 नंबर ट्रेंड कर रहा हैं।

भारती ने गिफ्ट की करी अनबॉक्सिंग

भारती ने सभी गिफ्ट को अपने बेटे गोले के साथ खोले और लोगों का धन्यवाद भी किया। लक्ष्य को लोगों ने काफी महंगे और उपयोगी गिफ्ट दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि गोला सारे गिफ्ट को देखकर काफी खुश हुआ। भारती ने पहला गिफ्ट खोलकर दिखाया जिसमें लाल रंग की कार हैं वहीं दूसरे गिफ्ट में डोरेमॉन हैं। वहीं गोले को काफी बड़ी चेयर भी गिफ्ट किया गया। चेयर के साथ-साथ उसे कई सारे कपड़े दिए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती-हर्ष ने की मस्ती

वहीं वीडियो में बाद में हर्ष लिंबाचिया भी दिखाई देते हैं जो कि कहते हैं कि भारती ने अकेले अकेले गिफ्ट खोल लिए जबकि मैंने कहा था कि शूट के बाद मेरे साथ गिफ्ट को खोलना। हर्ष मजाक में यह कहते हुए भी दिखाई देते हैं कि भारती ने उनका फादरहुड छीन लिया। अब इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

अब इस वीडियो को देख फैंस भारती और हर्ष पर काफी प्यार बरसा रहे हैं। दोनों की यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि तुम लोग हमेशा ऐसे रहना कभी मत बदलना। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इतने प्यार के पीछे जरा सोचिए कि उन्होंने क्या मेहनत की है…. वे दोनों इस ब्रह्मांड के लिए उपहार हैं… लव यू भारती और कठोर… ढेर सारा प्यार।