newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hunarbaaz: जन्म से पहले ही हुआ भारती सिंह के बच्चे का नामकरण, लड़की हुई तो ये होगा नाम

Hunarbaaz:शो में मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा जज के तौर पर दिखाई देते हैं। वहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट करने का काम करते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और किसी भी वक्त एक नन्हे-मुन्ने मेहमान का स्वागत कर सकती हैं। भारती सिंह ने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान ही काम किया है।

नई दिल्ली। रियलिटी शो हुनरबाज:देश की शान फैंस को अच्छे से एंटरटेन करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। चाहे वो करण जौहर का डांस हो या भारती सिंह की कॉमेडी…फैंस को दोनों ही चीजे काफी पसंद आती हैं। शो में मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा जज के तौर पर दिखाई देते हैं। वहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट करने का काम करते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और किसी भी वक्त एक नन्हे-मुन्ने मेहमान का स्वागत कर सकती हैं। भारती सिंह ने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान ही काम किया है। अब शो हुनरबाज में जन्म से पहले ही भारती सिंह के बच्चे का नामकरण हो गया है।

bharti

 

 

जजों ने रखा भारती सिंह के बच्चे का नाम

दरअसल शो से जुड़ी एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें भारती सिंह के बच्चे नामकरण जज करण जौहर और परिणीति चोपड़ा कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति पंजाबी भाषा में बोलती हैं कि अगर भारती को लड़का होता है तो उसका नाम हुनर होगा..जबकि अगर लड़की होती है तो बाज होगा। इस पर भारती करण से कहती हैं कि खुद के बच्चों का नाम रूही और यश रखा है जबकि हमारे बच्चे का नाम बाज..।  ये बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


करण ने सुझाया एक और नाम

भारती सिंह की नाराजगी को देखकर करण एक और प्यारा सा नाम सजेस्ट करते हैं। वो कहते हैं कि तुम अपने बेटे का नाम प्रवीर रख सकते हो। करण ने बताया कि प्रवीर का मतलब होता है गुडलक। करण कहते हैं कि अगर वाकई आप ये नाम रखती हैं तो मुझे क्रेडिट जरूर देना। वीडियो में आप देखते हैं कि भारती को भी प्रवीर नाम पसंद आता है। खैर बच्चे के जन्म से पहले ही भारती के बच्चे का नाम डिसाइड हो  गया है। इस वक्त भारती के आखिरी दिन चल रहे हैं और वो कभी भी अस्पताल जा सकती हैं।