newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Boss OTT: पहले ही एपिसोड में फूट-फूट कर रोईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, इस कंटेस्टेंट की वजह से हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन

Big Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) वूट पर शुरू हो चुका है। इसमें कई सितारें नजर आएं। बिग बॉस ओटीटी के घर में पहले ही दिन काफी कुछ देखने को मिला। एक तरफ शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई देखने को मिली तो दूसरी तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) वूट पर शुरू हो चुका है। इसमें कई सितारें नजर आएं। बिग बॉस ओटीटी के घर में पहले ही दिन काफी कुछ देखने को मिला। एक तरफ शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई देखने को मिली तो दूसरी तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला। अक्षरा सिंह घर में एंट्री करने से पहले सबको रुलाने का मन बना कर आई थीं। लेकिन पहले ही एपिसोड में वो फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं।

akshara singh

दरअसल, हुआ यूं कि अक्षरा डिनर से समय लिविंग रूम में आकर बैठ गईं और वहां मौजूद मिलिंद गाबा और निशांत भट्ट के आगे वो इमोशनल हो गई। उन्होंने बताया कि वो अब से मुस्कान जटाना (Moose Jatana) से दूर रहेंगी। उनकी बातें उन्हें पसंद नहीं आईं क्योंकि मुस्कान ने उन्हें गाली दी।

मुस्कान का कहना है कि वो इस बात के लिए अक्षरा से सॉरी नहीं कहेंगी। इसके बाद अक्षरा फूट-फूट कर रोने लगी। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल आईं और उन्हें समझाने लगी। तब जा कर अक्षरा कुछ शांत हुईं।