newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh: दूसरी पत्नी से भी तलाक लेने जा रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पत्नी ने लगाया मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप

Pawan Singh: गौरतलब है कि पवन सिंह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे हैं। एक्टर की पहली पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।जिसके बाद उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था। खबरें थी कि दोनों शादी कर सकते हैं लेकिन अचानक ही पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़ ज्योति से शादी कर ली थी।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए बुरी खबर है। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसकी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। एक्टर जल्द ही अपनी दूसरी पत्नी से भी तलाक लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक मांगा है। उन्होंने तलाक के लिए आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है। बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी बीवी हैं। एक्टर की पहली पत्नी नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि मौत के पीछे का कारण क्या था..ये सामने नहीं आया था।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

पवन सिंह की पत्नी ने सुपरस्टार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णु धर पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए पवन सिंह बीवी को छोड़ना चाहते हैं..दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों ने तलाक देने का फैसला लिया है। पवन सिंह की पत्नी ने उन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। वो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हैं। साथ ही उन्होंने जबरन अपनी पत्नी का दो बार गर्भपात भी कराया है। ये खबर सामने आते ही भोजपुरी फैंस सदमे में हैं।

पहली पत्नी ने किया था सुसाइड

गौरतलब है कि पवन सिंह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे हैं। एक्टर की पहली पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।जिसके बाद उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था। खबरें थी कि दोनों शादी कर सकते हैं लेकिन अचानक ही पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़ ज्योति शर्मा से शादी कर ली थी। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने मीडिया के सामने  कई खुलासे किए थे। उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट और करियर बर्बाद तक करने देने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।