newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत आत्महत्या मामले में हुआ एक और खुलासा, रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये बड़ी बात आई सामने

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। जिसमें एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। जिसमें एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस जांच में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल, पहले रिया द्वारा उनके पैसे खर्च किए जाने की बात सामने आई थी। अब यह खबर है कि पिछले साल एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए रिया चक्रवर्ती यूरोप टूर पर गई थीं। उस वक्त टिकट को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के अकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की हैं। ये रकम कितनी है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सुसाइड मामले में CBI जांच की मांग उठाई थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में गुहार लगाई थी।

उन्होंने एक ट्वीट में गृहमंत्री को टैग करके लिखा था, ”मैं सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हूं, अब उनके अचानक निधन के एक महीने से अधिक समय हो गया है, मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में, मैं आपसे सीबीआई जांच शुरू करने के लिए हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं।”