newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aamrapali Dubey Latest Photo: आम्रपाली दुबे को मिला अपना दूल्हा, हाथों में वरमाला लिए एक्ट्रेस ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी!

Aamrapali Dubey Latest Photo: आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आम्रपाली दुबे रेगुलर पोस्ट के जरिये अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट देती रहती हैं।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। क्या बच्चा क्या बूढ़ा हर कोई आम्रपाली की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आम्रपाली दुबे रेगुलर पोस्ट के जरिये अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। अब एक बार फिर आम्रपली ने एक तस्वीर शेयर की है जो उनकी अगली फिल्म से जुड़ी है तो आइये जानते हैं विस्तार से।


हाथों में वरमाला पकड़े आम्रपाली

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में आम्रपाली दुबे हाथों में वरमाला लिए नजर आ रही हैं जबकि उनके बगल में एक्टर प्रशांत नजर आ रहे हैं और उन्हीं के बगल में एक्ट्रेस संचिता बनर्जी भी नजर आ रही हैं, जिन्होनें भी अपने हाथों में वरमाला पकड़ी हुई है।

अब आपको लग रहा होगा कि क्या आम्रपाली दुबे शादी करने जा आरही हैं ! क्या उन्होंने अपना दूल्हा ढूंढ लिया है ! तो इसका जवाब है नहीं। जी हां, आम्रपाली दुबे की ये फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म ”कभी ख़ुशी कभी ग़म की है।” इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, प्रशांत और संचिता बनर्जी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

क्या है खुशखबरी!

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर शादी नहीं है तो आम्रपाली फिर क्या खुशखबरी दे रही हैं ? तो आपको बता दें कि ये खुशखबरी भी आम्रपाली की फिल्म ”कभी ख़ुशी कभी ग़म” से ही जुड़ी है। दरअसल, आम्रपली दुबे ने इस तस्वीर को शेयर कर बताया है कि उनकी ये फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

एक्ट्रेस ने तस्वीर को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा- ”“कभी खुशी कभी गम” कल 3 मई से पूरे बिहार, झारखंड और गोरखपुर (यूनाइटेड सिनेमा) में भव्य प्रदर्शन। अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में ज़रूर जायें अपने पूरे परिवार के साथ।”