newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: घर से बेघर हुए एजाज तो फूट-फूटकर कर रोईं अर्शी खान

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में एजाज खान घर से बेघर हो गए हैं। उनके जाने से सबसे ज्यादा दुख अर्शी खान को हुआ। घर से बेघर होते हुए वो काफी इमोशनल नजर आए।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में एजाज खान घर से बेघर हो गए हैं। उनके जाने से सबसे ज्यादा दुख अर्शी खान को हुआ। घर से बेघर होते हुए वो काफी इमोशनल नजर आए। बता दें कि काफी समय से ये चर्चा थी कि वो घर से बाहर आने वाले हैं। अब ऐसा ही हुआ।

ejaz khan

मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें एजाज खान की शो की पूरी जर्नी दिखाई गई। इसके बाद बिग बॉस उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहते हैं। एजाज के घर से निकलने की खबर अनाउंस करते ही सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं और सभी उनके जाने पर उदास दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दें कि इस सीजन में घर में एंट्री लेने वाले एजाज पहले कंटेस्टेंट थे। उन्होंने पूरे 106 दिन बिग बॉस के घर में बिताए। जैसे ही बिग बॉस ने उनके घर से निलकलने की अनाउंसमेंट करते हैं वैसे ही अर्शी खान फूट-फूटकर रोने लगती हैं। न सिर्फ अर्शी बल्कि राहुल वैद्य से लेकर अली गोनी तक सभी उनके जाने की बात सुनकर दुखी हो जाते हैं।

ejaz khan

बता दें कि एजाज खान को काफी पसंद किया जा रहा था। उन्हें टॉप 5 कंटेस्टेंट में देखा जा रहा था। उनका गेम उनके फैंस काफी पसंद कर रहे थे। उनका यूं निकल जाना उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा। लेकिन कहा जा रहा है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग के चलते घर से बेघर हुए हैं।