newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: टीवी पर शुरू होने जा रहा है बिग-बॉस 15, रिलीज हुआ प्रोमो

Bigg Boss 15: अगर कोई धैर्य से और शांति से रह रहा है तो वो अपना बेस्ट निकलकर बाहर आ सकता है। मैं स्पीकिंग ट्री के लिए वॉइस ओवर कर रही हूं। जिसे सलमान खान ‘विश्वसुंत्री’ के नाम से पुकारते हैं।

नई दिल्ली। इंडिया का सबसे बड़ा और हिट रियलिटी शो बिग बॉस 15 एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं। जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान जंगल में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पेड़ ‘विश्वसुंत्री’ से बात करते दिख रहे हैं। यह ‘विश्वसुंत्री’ कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की एवरग्रीन डीवा रेखा हैं।

salman khan bigg boss

प्रोमो में छाई रेखा की आवाज
बिग बॉस के इस प्रोमो में रेखा की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है। वो गाते हुए पूछती हैं, “ये क्या जगह है दोस्तों”, जिसके जवाब में सलमान खान कहते हैं, “यही मेरा सवाल है”. इसके बाद रेखा पूछती हैं, “सलमान पहचाना?” और इसके बाद सलमान उन्हें ‘विश्वसुंत्री’ कहकर इंट्रोड्यूस करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 15 में होंगे ये ट्विस्ट्स
इस बार बिग बॉस 15 में कई सारे ट्विस्ट्स और संकट देखे जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक, घर में एंट्री करने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को कई चैलेंजेस पार करने होंगे, जिसके बाद उन्हे घर में एंट्री दी जाएगी।

salman khan leave bigg boss 13

फैंस को एक्साइटमेंट
वहीं आने वाले इस शो का प्रोमो देखते ही लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। बिग बॉस और सलमान खान के फैंस बेसब्री से अपने फेवरेट शो के टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी वूट पर सिर्फ 6 हफ्तों तक ही दिखाया जाएगा। इसके बाद शो में जो कंटेस्टेंट्स बचेंगे उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में आने को मौका दिया जाएगा।

salman bigg boss

बिग बॉस पर रेखा का बयान

शो के प्रोमो में एवरग्रीन रेखा ने एक पेड़ के लिए स्पेशल वॉइस ओवर किया है। जहां शो को बारे में बताते हुए रेखा ने कहा कि बिग बॉस एक नायाब शो है। जिसमें ड्रामा, एक्शन, फन और रोमांच है देखा जा सकता है। इस शो से आप जिंदगी का क्रैश कोर्स कर सकते हैं। अगर कोई धैर्य से और शांति से रह रहा है तो वो अपना बेस्ट निकलकर बाहर आ सकता है। मैं स्पीकिंग ट्री के लिए वॉइस ओवर कर रही हूं। जिसे सलमान खान ‘विश्वसुंत्री’ के नाम से पुकारते हैं।