newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bipasha Basu: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु, पति करण के साथ हॉट फोटोशूट कर एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

Bipasha Basu: बिपाशा बसु  प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

नई दिल्ली। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए बड़ी खुशबरी हैं। दरअसल बिपाशा बसु  प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फोटोज सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है और सभी एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। हालिया पोस्ट में करण सिंह ग्रोवर बेबी बंप को किस करते दिख रहे हैं। वहीं बिपाशा ने ओवरसाइज व्हाइट शर्ट पहनकर प्रेगनेंसी फोटोशूट कराया है। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। फैंस भी दोनों की नजर उतार रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

एक्ट्रेस ने लिखा प्यारा पोस्ट

फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- एक नया समय, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है… हमें पहले की तुलना में थोड़ा और ज्यादा जिम्मेदार बनना होगा।हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, हमें ये देखना थोड़ा गलत लग रहा था… इसलिए हम जो कभी दो थे, अब जल्द ही तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार से जन्मा हमारा प्यारा बच्चा..। जो हमारे साथ जल्दी जुड़ जाएगा।

2016 में की थी शादी

उन्होंने आगे लिखा-आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद…हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन, हमारे बच्चे को लाने के लिए शुक्रिया। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। अब 6 साल बाद कपल से गुड न्यूज सुनाई है। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इसके साथ ही दोनों ने कई वेब सीरीज में भी एक साथ काम किया था।