newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल का जन्मदिन आज, दसवी क्लास में अलमारी में बंद कर दिया था एक लड़के को जानिए क्या है पूरा किस्सा?

Priyanka Chopra Jonas: प्रियंका आज किसी तारीफ की मोहताज नहीं है। अदाकारा का सफर आसान नहीं रहा। जिसके साथ उन्हें पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का अब सिक्का हॉलीवुड में भी चलता है। प्रियंका चोपड़ा अपना जन्मदिन आज यानी 18 जुलाई को मना रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आज अपनी मेहनत और रिस्क भरे फैसलों से खुद को एक अलग और बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। प्रियंका चोपड़ा जहां एक ओर बॉलीवुड में एक्टिव हैं तो वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड में भी खूब तेजी से काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। प्रियंका आज किसी तारीफ की मोहताज नहीं है। अदाकारा का सफर आसान नहीं रहा, उन्हें पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

प्रियंका को क्लास 10 में हुआ प्यार

प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह टिनेजर थी तब उन्होंने कुछ साल अमेरिका में बिताए थे। उस समय वह वहां एक लड़के को अपना दिल दे बैठी थी, जिसका नाम बॉब है। प्रियंका चोपड़ा को उस लड़के ने तोहफे में एक चेन भी दिया था और दोनों ने शादी की भी प्‍लानिंग की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक दिन दोनों साथ में टीवी देख रहे थे और उस समय उनकी मौसी घर वापस आ गई। इसके बाद देसी गर्ल घबरा गई और डर कर बॉब को अपने अलमारी में छिपा दिया था। हालांकि, उनकी मौसी ने बॉब को पकड़ लिया था। जिसके बाद वापस उन्हें इंडिया भेज दिया गया।

प्रियंका, आलिया और कैटरीना के साथ आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बात करें तो उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट है। इसमें उनकी वेब सीरीज़ सिटाडेल भी है, जिसकी शूटिंग वो खत्म कर चुकी है। वहीं उनकी बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है, जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली है। यह एक रोड ट्रिप ड्रामा की कहानी होगी। इसके अलावा पीसी(Pc) आगामी एक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स में काम कर रही है। देसी गर्ल की मूवी इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है।