newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bobby Deol Birthday: बॉबी डेओल मना रहे 53वां जन्मदिन, जानिए क्यों एक्टिंग छोड़ DJ बने थे बॉबी

Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल ने अपनी लाइफ में वो फेज भी देखा है जब उनके पास दस सालों तक कोई काम नहीं था। जिसके बाद वो निराश और हताश होकर साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में DJ तक बन गए थे। बॉबी देओल बताते हैं कि उनके परिवार ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा।

नई दल्ली। अपने जमाने के हैंडसम हंक रहे बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता बॉबी देओल अपने अलग स्टाइल और किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वो अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के घर में हुआ था। बॉबी देओल का पूरा नाम विजय सिंह देओल है। एक्टर ने 1995 में बनी फिल्म ‘बरसात’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। बादल का किरदार निभाकर पहली ही फिल्म से बॉबी को देशभर में पहचान मिली और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से उनको नवाजा गया।

करियर में देखा उतार-चढ़ाव

बॉबी देओल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही की और ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पूरी की। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। करियर के शुरुआत में चमके बॉबी देओल को लोग अपना हीरो समझने लगे, लेकिन बीच में बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के चलते उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई। धीरे-धीरे वो हिट हीरोज की लिस्ट से निकलकर फ्लॉप हीरो बन गए। करियर के दौरान एक दौर ऐसा आया जब वो फिल्मों से नदारद दिखने लगे। बॉबी ने अपने करियर में 3 फिल्में ‘गुप्त’ (1997), ‘सोल्जर’ (1998) और ‘हमराज’ (2002) हिट दी थी। जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं मिला। साल 2013 में फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में फिर से रोल मिला, मगर फिल्म पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई।

नाइट क्लब में बन गए थे DJ

बॉबी देओल ने अपनी लाइफ में वो फेज भी देखा है जब उनके पास दस सालों तक कोई काम नहीं था। जिसके बाद वो निराश और हताश होकर साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में DJ तक बन गए थे। बॉबी देओल बताते हैं कि उनके परिवार ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा।

OTT ने दिलाई पहचान

‘यमला पगला दीवाना’ के बाद उन्होंने साल 2018 में सलमान खान की फिल्म रेस-3 में काम किया, मगर वो फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्मों में गिरते करियर को देख बॉबी देओल ने OTT का सहारा लिया और साल 2020 उनके लिए बेहद खास साबित हुआ। बॉबी ने 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म क्लास ऑफ 83 रिलीज हुई, वहीं एमएक्स प्लेयर (Mx player) पर प्रकाश झा के निर्देशिन में बनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया। वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने उन्हें एक बार फिर हीरो बना दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)