newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक ने किया अपने बेटे को पैसे देने से मना! जानें इस वजह से अभिषेक को बेचना पड़ गया घर

Abhishek Bachchan: आपको बता दें कि जूनियर बच्चन का ये बंगला मुंबई के वर्ली इलाके में है। अभिषेक का ये ये भव्य आलीशान बंगला लग्जरी ओबेरॉय 360 टावर की तीसरी मंज़िल पर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें, उसी बिल्डिंग में खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार और शाहिद कपूर भी रहते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर परिवारों में से एक बच्चन परिवार को कौन नहीं जनता।इस परिवार की लोकप्रियता बताने की जरूरत नहीं है।इस परिवार की लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर हर कोई एक बार ये ज़रूर कहने पर मजबूर हो जाता है “ वाह लाइफ हो तो ऐसी।” ये परिवार हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्ख़ियों में बना रहता है। बता दें कि, अभी हाल ही में जूनियर बच्चन यानी कि अभिषेक बच्चन ने मुंबई के पॉश इलाके में स्थित अपने एक आलीशान घर को बेच कर सुर्खियां बटोरी हैं। आपको ऐसा लग रहा होगा कि आख़िर इस फ़्लैट में ऐसा क्या था, जो इसे बेचकर अभिषेक इतनी चर्चा में आ गए। तो आइए आज हम आपको बताते हैं अभिषेक के इस भव्य फ्लैट के बारे में।
अभिषेक के पड़ोसी ठहरे अक्षय और शाहिद
आपको बता दें कि जूनियर बच्चन का ये बंगला मुंबई के वर्ली इलाके में है। अभिषेक का ये ये भव्य आलीशान बंगला लग्जरी ओबेरॉय 360 टावर की तीसरी मंज़िल पर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें, उसी बिल्डिंग में खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार और शाहिद कपूर भी रहते हैं।
बच्चन परिवार के पास है करोड़ों कग संपत्ति
अगर हम अभिषेक बच्चन के द्वारा इस फ्लैट को बेचे जाने के पीछे की वजह की बात करें, तो इसे लेकर स्पष्ट किसी भी कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभिषेक बच्चन ने ये फ़्लैट साल 2014 में 41  करोड़ की क़ीमत देकर ख़रीद था, और आज उन्होंने इस फ़्लैट को 46 करोड़ में बेच दिया। अगर हम अभिषेक के पिता महानायक अमिताभ बच्चन की बात करें तो तो उनके पास संपत्ति की कोई कमी नहीं है। देश से लेकर विदेशों तक उनके पास कई सारी संपत्ति है। वहीं वर्तमान समय में बच्चन परिवार अपने जलसा बंगले में रह रहा है।