newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब धोखाधड़ी को लेकर दर्ज हुई FIR

Bollywood: बिजनेस मेन राजकुंद्रा की और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पोर्न फिल्म के मामले में फंसने के बाद अब उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस बार राज कुंद्रा के अकेले नहीं बल्कि उनकी धर्म पत्नी शिल्पा शेट्टी पर भी इसकी गाज गिरी है।

नई दिल्ली। बिजनेस मेन राजकुंद्रा की और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पोर्न फिल्म के मामले में फंसने के बाद अब उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस बार राज कुंद्रा के अकेले नहीं बल्कि उनकी धर्म पत्नी शिल्पा शेट्टी पर भी इसकी गाज गिरी है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

Shilpa-Shetty-Paresh-Rawal

किसने लगाया आरोप?

दरअसल नितिन बरई नाम के एक शख्स ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। इस शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

shilpa raj

शिल्पा-राज कुंद्रा के खिलाफ मामले

नितिन बरई द्वारा दर्ज की कई शिकायतों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच करनी भी शुरू कर दी है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है।

जेल में रह चुके हैं राज कुंद्रा

गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल राज कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले में लंबे समय की सजा काट कर आ चुके हैं। राज कुंद्रा को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद राज ने मीडिया से दूरी बना रखी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए थे। धीरे-धीरे दोनों की जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरू हुई ही थी कि अब एक बार फिर शिल्पा और राज पर आरोपों की बौछार हो गई है।