newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Shibani Dandekar: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायक शिबानी दांडेकर का 42वां जन्मदिन आज,टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुआ था प्यार

Happy Birthday Shibani Dandekar: आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं शिबानी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में

नई दिल्ली। जानी- मानी अभिनेत्री शिबानी दांडेकर अभिनय के साथ-साथ गायन में भी काफी माहिर है। अपनी खूबसूरती से कई बड़ी अदाकाराओं को टक्कर दे चुकी शिबानी हर साल 27अगस्त को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करती हैं। साल 1980 में आज ही के दिन पुणे के एक मराठी परिवार में जन्मी शिबानी ने अमेरिकी टेलीविजन में बतौर एंकर अपना अभिनय करियर शुरू किया था। इसके बाद वह भारत वापस आईं और यहां आकर इन्होंने मॉडलिंग में अपना लक आजमाया। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं शिबानी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में-

संगीत की शौकीन शिबानी

एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली शिबानी ने कई टीवी शोज होस्ट किए हैं। मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिबानी दो बहनों में सबसे बड़ी बहन हैं। उनकी बहन अनुषा दांडेकर भी मनोरंजन की दुनिया का अच्छा खासा नाम है। संगीत की शौकीन शिबानी का डी-मेजर नाम का एक म्यूजिक बैंड भी है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शिबानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं है। दरअसल, एक्टर और निर्माता फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्ते को लेकर शिबानी काफी चर्चा का विषय रहीं थीं हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए है।

शिबानी-फरहान की पहली मुलाकात

शिबानी और फरहान की लव स्टोरी भी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई थी। इस शो में जहां एक्ट्रेस कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं थी, तो वहीं फरहान इस शो के निर्माता थे। शो के वक्त दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर उनकी दोस्ती हो गई। दोनों की ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता भी नहीं चला और फिर इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, पहले से शादीशुदा होने के कारण से फहरान शुरुआत में तो इस रिश्ते से मना करते रहे, लेकिन बाद में दोनों ने अपने इस रिश्ते में हामी भर दी।