newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Birthday Special: अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई सितारों ने किया रोहित शेट्टी को बर्थडे विश

Birthday Special: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जिनमें गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, बोल बच्चन, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जिनमें गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, बोल बच्चन, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। उनकी इन सभी फिल्मों ने बाॅक्स ऑफिर पर जमकर कमाई की है।

Akshay Kumar & Rohit Shetty

रोहित शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर सितारें उन्हें विश कर रहे हैं। जिनमें उनके खास दोस्त अजय देवगन और अक्षय कुमार शामिल हैं। उनके इस दिन पर फिल्म सुर्यवंशी की रिलीजडेट का भी ऐलान किया गया है।

अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, ”रोहित के साथ बंधना सबसे आसान था क्योंकि हम दोनों में एक सामान्य जुनून है, जो हमें एक साथ लाया, एक्शन! हैप्पी बर्थडे रोहित, आपको आगे एक एक्शन से भरपूर साल की शुभकामनाएं।”

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी, हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं, आप मेरे लिए स्थिर और ठोस हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

करण जौहर ने भी रोहित शेट्टी के जन्मदिन की बधाई दी साथ ही फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का भी ऐलान किया।

80 और 90 के दशक के विलन गुलशन ग्रोवर ने भी रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी का अहम पार्ट हैं गुलशन क्योंकि वो इस फिल्म में विलन का रोल अदा कर रहे हैं।

सारा अली खान ने भी रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि सारा के लिए रोहित काफी खास हैं क्योंकि रोहित ने सारा को सिंबा के लिए चुना था।

sara