newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fighter movie: कैटरीना को वापस लाओ…! ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री लगी फैंस को ठंडी, भिड़ गए दोनों के फैंस

fighter Movie Teaser: गाने में ही दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है..। रिलीज में भी दोनों की हॉट केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली है। ऐसा पहली बार है जब ऋतिक और दीपिका को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया है।

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का टीजर और पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। पहले गाने में ही दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है..। रिलीज में भी दोनों की हॉट केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली है। ऐसा पहली बार है जब ऋतिक और दीपिका को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया है। कॉफी विद करण के सीजन 8 में खुद दीपिका ने कहा था कि वो ऋतिक के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब होती है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का तो कुछ और ही कहना हैं। यूजर्स का कहना है कि दीपिका की जगह ऋतिक के साथ कैटरीना को होना चाहिए था।

दीपिका को देखना चाहते है फैंस

फाइटर’ का गाना शेर खुल गए हैं रिलीज हो चुका है और खुद दीपिका ने गाने को शेयर किया है लेकिन एक्ट्रेस के कमेंट सेक्शन में यूजर्स दीपिका को छोड़ कैटरीना कैफ की तारीफ करते दिख रहे हैं। ऐसे में दीपिका के फैंस भी कहा पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी दीपिका का सपोर्ट किया और दोनों के फैंस आपस में भिड़ गए।

क्या कहना है फैंस का

कैटरीना के फैंस का कहना है कि दीपिका की जगह कैटरीना को वापस लेकर आओ। एक यूजर ने लिखा- बाकी सब तो ठीक है लेकिन ऋतिक के साथ सिर्फ कैटरीना की जगती है..इस फिल्म में दीपिका को ऋतिक के साथ पिक्चर नहीं कर पा रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं क्यों..मैं यहां कैटरीना को ही देख पा रहा हूं।

एक अन्य ने लिखा- ऋतिक और दीपिका के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं दिख पा रही है।दीपिका को सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- दीपिका और रितिक की स्क्रीन उपस्थिति अद्भुत थी लेकिन गाना औसत था, यह उतना अच्छा नहीं था जितनी मुझे उम्मीद थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाकई दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री अद्भुत है। बता दें कि कैटरीना और ऋतिक को बैंग-बैंग फिल्म में देखा गया था, जोकि साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।