नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस और सेलेब्स बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच उनके बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल (Rohman Shawl) ने रोमांटिक अंदाज में एक्ट्रेस को विश किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
रेहमान ने अपनी लेडी लव सुष्मिता के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपड़ेट की है। जिसमें रोहमान और सुष्मिता साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे बाबुश।’ बता दें कि ये कपल लगभग तीन सालों से रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं, रोहमान एक्ट्रेस से करीब 15 साल छोटे हैं। इसके बावाजूद दोनों की केमिस्ट्री शानदार है।
सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने वाली लड़की हैं। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने साल 1994 में उन्होंने ऐश्वर्या राय को हरा कर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। एक्ट्रेस का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था।
सुष्मिता एक बोल्ड और सक्सेफुल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई फैसले लिए जो उन्होंने कभी फैंस से नहीं छिपाई। उन्होंने दो बेटियों को गोद भी लिया। जिसके बाद से वो खुशी-खुशी उनके साथ रह रही हैं। अक्सर वो अपनी बेटियों के साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।