नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। उसका कारण आज रिलीज हुआ नया पोस्टर है। इससे पहले अपनी फिल्म के सिलसिले में दोनों बनारस की गलियों में घूमते नजर आए थे। उस समय भी इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म का पोस्टर फिल्म क्रिटिक और अनालिस्ट तरन आदर्श समेत आलिया, करन जौहर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस पोस्टर में रणबीर और आलिया बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत और गाना बज रहा है। इस गाने की एक पंक्ति से ही पता चलता है कि न केवल फिल्म हिट होने वाली है, बल्कि गाना भी हिट होने वाला है। इस गाने के बोल हैं, “केसरिया तेरा इश्क है पिया, रंग जाऊं जो मैं हाथ लगाऊं ” करन जौहर ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रेम प्रकाश है। और शिव और ईशा इस ब्रह्मांड में प्रकाश लाते हैं।”
Love is light. And Shiva & Isha bring light to this universe!❤️
Brahmāstra Part One: Shiva releases on 9th September 2022.#Brahmastra pic.twitter.com/OHtsDGbEqU
— Karan Johar (@karanjohar) April 10, 2022
वहीं आलिया ने इसे शेयर करते हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “प्यार और प्रकाश”
Love & light ❤️ pic.twitter.com/Xfxffk6LCN
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 10, 2022
बता दें, ये पहली फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी राय, नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।