नई दिल्ली। ‘रसोड़े में कौन था’ (Rasode Main Kon Tha) और ‘पावरी हो रही है’ (Pawri ho rahi hai) तो आपको याद ही होगा। सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। कैजुअली बनाए गए कई वीडियोज़ तो इतने मशहूर हो गए हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है। ये वीडियो एक शख्स के डायलॉग ‘खाली छोरी पटाता है’ (Chhori Patata Hai) का है, जिसका रीमिक्स वर्जन इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस रीमिक्स वीडियो को म्यूजिक कम्पोजर और यूट्यूबर मयूर जुमानी ने तैयार किया है।
वायरल वीडियो में एक शख्स छात्रों को लेकर कुछ शिकायत करता हुआ नजर आता है। वीडियो में शख्स कहता है, ‘बताइए पढ़ने में इनका ध्यान है क्या…खाली छोरी पटाता है।’ वायरल वीडियो में ‘खाली छोरी पटाता है’ पर फोकस कर मयूर जुमानी ने एक मैशअप तैयार किया है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे भाईसाहब बिहार के पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं और ये कोरोना के टाइम पर शूट किया गया था। वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Sab khali chhori patata hai.. pic.twitter.com/zRVlNJELz5
— ????_????✍︎❤︎☠︎︎? (@YadavG_KnprWale) October 8, 2021
Khali chhori patata hai ಠ◡ಠ pic.twitter.com/U0uA2BrojD
— Chëbü ? (@chebu_the_memer) November 29, 2020
Ye ladke ko networking , job and all se koi lena dena nahi , bus chhori patata hai
— ??〽️ (@Samcasm7) January 30, 2022
@Anuj_soni13 khali chhori patata hai ??@Its_hellraiser ye Anuj to Pura lomdiyabazzi krta hai ? pic.twitter.com/6oSzO5Lct2
— PRETTY ?/ ANSH❤️ (@_PRITee_) November 27, 2020